फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks Arvind Kejriwal on bungalow dispute

Delhi: भाजपा का केजरीवाल पर हमला, कहा- किम जोंग जैसा बनवाया बंगला, रिमोट से चलाते हैं पंजाब सरकार

Fri, 05 May 2023 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 May 2023 12:37 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल से उनके बारे में कई सच्चाईयां खुली हैं। केजरीवाल के महल में जिस तरह और वैभव का विस्तार है, वह सद्दाम हुसैन और किम जोंग उन के महलों जैसा लगता है।

विज्ञापन
BJP attacks Arvind Kejriwal on bungalow dispute
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर उनके आवास के सौंदर्यीकरण को लेकर हमला बोला है। भाजपा ने इस मसले पर अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल से उनके बारे में कई सच्चाईयां खुली हैं। केजरीवाल के महल में जिस तरह और वैभव का विस्तार है, वह सद्दाम हुसैन और किम जोंग उन के महलों जैसा लगता है। इस तरह केजरीवाल की पार्टी ने न केवल 'राष्ट्रीय कद', बल्कि 'अंतर्राष्ट्रीय' भी हासिल किया है। केजरीवाल के आलीशान महल में सेंसर वाले दरवाजे हैं। वे रिमोट से सब कुछ नियंत्रित करते हैं, यहां तक की पंजाब सरकार को भी वे रिमोट से नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यहां मुद्दा सिर्फ आरोप लगाने का नहीं है, सिर्फ असली चेहरा दिखाने का है। मुद्दा उस दर्द का है, उस विश्वासघात का है जो दिल्ली की जनता ने सहा है। दिल्ली के लोगों ने उन पर विश्वास किया था और उन्होंने बड़ी बेशर्मी से मुफ्त के नाम पर उन सबके साथ धोखा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed