फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers looted women,s chain in Kvinagr.

कविनगर में बाइकर्स ने दिनदहाडे़ लूटी महिला की चेन

Mon, 08 Dec 2014 11:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bikers looted women,s chain in Kvinagr.

कविनगर एच ब्लॉक में बाइकर्स गैंग ने सोमवार दोपहर एक महिला की चेन लूट ली। भागते बदमाशों को एक युवक ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी।

विज्ञापन


हथियार लहराते हुए बाइक सवार बदमाश नासिरपुर फाटक की ओर फरार हो गए। यह पूरी वारदात पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है।

कविनगर के एच-225 में अरविंद प्रताप सिंह परिवार संग रहते हैं। वे कविनगर स्थित एक कंसट्रक्शन साइट में सुपरवाइजर हैं।

पुलिस के मुताबिक अरविंद की पत्नी वनीता पड़ोसियों के घर से सहेली शीलू के साथ लौट रही थी। दोपहर रीब पौने 1 बजे जब वह घर के पास मकान संख्या-222 के सामने पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने वनीता के गले से चेन लूट ली।

विज्ञापन


वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के  लिए वनीता ने शोर मचाया। 10 मीटर की दूरी पर खडे़ एक युवक ने बाइकर्स को दबोचने का प्रयास किया तो स्नैचर्स ने युवक की ओर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा करने पर युवक क ो जान से मारने की धमकी दी और नासिरपुर फाटक की ओर फरार हो गए। डरी सहमी वनीता ने पहले तो पुलिस को सूचना देने से इनकार कर दी बाद में पड़ोसियों के कहने पर पुलिस से शिकायत की।


एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की फुटेज पड़ोस में मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed