फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike riding uncle and nephew fall from loop of Delhi s flyover one dead

Delhi Accident: फ्लाईओवर के लूप से गिरे बाइक सवार मामा-भांजे, एक की मौत, दूसरा जख्मी; दोनों ने पी रखी थी शराब

Sun, 23 Feb 2025 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Feb 2025 08:44 PM IST
सार

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। दोनों शराब पीकर बाइक चला रहे थे। हादसे में जख्मी हुए भांजे की हालत नाजुक है जबकि मामा की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Bike riding uncle and nephew fall from loop of Delhi s flyover one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप से बाइक सवार दो युवक नीचे गिर गए। राहगीरों ने हादसे को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद राहगीर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे और एक कार की मदद से दोनों को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सोनू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल दूसरे युवक सोनू (27) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम का कहना है कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवक आपस में मामा-भांजे हैं, मामा की मौत हुई है।

विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हादसे के समय दोनों शराब के नशे में धुत थे। इनकी बाइक को किसी ने पीछे से टक्कर मारी या यह खुद ही फ्लाईओवर के लूप से टकराकर नीचे गिरे, इसकी पड़ताल की जा रही है। गीता कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक सोनू अपने परिवार के साथ भागीरथी विहार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहता था। इसके परिवार में पिता करण सिंह व अन्य सदस्य हैं। सोनू प्राइवेट नौकरी करता था। सोनू पुत्र सुरेश सोनू का भांजा है वह जेजे कालोनी, मदनपुर खादर, सरिता विहार में रहता है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से वह अपने मामा के पास आया था।

विज्ञापन

दोनों ने शराब पी। बाद में वह बाइक पर सवार होकर मदनपुर खादर के लिए निकले। इस बीच गांधी नगर की ओर से दोनों फ्लाईओवर पर चढ़े। बाद में वह लूप से राजघाट की ओर जाने लगे। इस बीच उनकी बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर गए जबकि इनकी बाइक ऊपर ही रह गई।

इनके ठीक पीछे आ रहे लोगों ने दोनों को नीचे गिरता हुआ देखा तो पुलिस को खबर दी। बाद में खुद ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी थी। देर शाम तक दोनों के परिवार मौके पर नहीं पहुंचे थे। गीता कालोनी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed