फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike riding miscreants looted businessman in Pragati Maidan tunnel

Delhi: प्रगति मैदान टनल में लूट का CCTV फुटेज, बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक के बल पर कारोबारी को लूटा

Mon, 26 Jun 2023 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jun 2023 11:15 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने प्रगति मैदान टनल में कारोबारी से दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted businessman in Pragati Maidan tunnel
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गेट को रिंग रोड़ से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर डिलेवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए। वह कैश लेकर कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने बताया कि पटेल सजन कुमार चांदनी चौक स्थित ओमिया एंटरप्राइजेज में बतौर डिलेवरी एजेंट नौकरी करता है। वह शनिवार शाम को अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ दो लाख रुपये लेकर गुरुग्राम देने जा रहा था। जब वह रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल में घुसकर कुछ दूर चले तो दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कैब जबरदस्ती रोक ली। इसके बाद बदमाश नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने पटेल सजन कुमार की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने मांगा एलजी का इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एलजी का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर आप दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकते हैं तो जिम्मा हमें दें। हम आपको दिखाएंगे कि दिल्ली की सुरक्षा कैसे की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed