फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big road accident on Eastern Peripheral in Greater Noida

ईस्टर्न पेरिफेरल पर बड़ा सड़क हादसा, वैन सवार एक परिवार के छह की मौत

Mon, 11 Nov 2019 09:01 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Nov 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
big road accident on Eastern Peripheral in Greater Noida
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल पर site-5 थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़  से बुलंदशहर के गुलावठी स्थित मीठीपुर गांव जा रही इको कार में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


कार सवार बल्लभगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में चालक और महिलाओं वह बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई।जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों में अधिकांश बच्चे और कार सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक site-5 थाना पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली कि अज्ञात वाहन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बुलंदशहर के गुलावठी जा रही एक ईको कार में टक्कर मार दी है। 

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां घायल करा रहे थे। पुलिस ने बमुश्किल घायलों को क्षतिग्रस्त कार में से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दम तोड़ने वालों में मीठेपुर बुलंदशहर की शमसीरा पत्नी इकराम उम्र 60 वर्ष, यासीन 48 वर्ष, सुमाइला 15 वर्ष,  चालक शाकिर 25 वर्ष, रिहाना 18 वर्ष, लिसाड़ी गेट मेरठ की  फरजाना  28 वर्ष शामिल हैं। 

जबकि घायलों में  फरहान 8 वर्ष, रिहान 10 वर्ष, रूबियान 5 वर्ष,  शबनम 38 वर्ष,अक्सा  6 वर्ष, मुशर्रफ 19 वर्ष, सिदरा 11 वर्ष  शामिल हैं। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर उनकी पहचान की और हादसे की सूचना परिजनों को दी।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक ही परिवार के सदस्य हैं। मरने वालों में एक चालक और 3 महिला समेत 6 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed