फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big Revealing in Delhi double murder case Seven hours wait, incident in 57 minutes

कातिल बहू: 7 घंटे इंतजार...57 मिनट में सास-ससुर को मार डाला, शाम होते ही घर में घुस गए थे प्रेमी और उसका दोस्त

Wed, 12 Apr 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Apr 2023 09:17 AM IST
सार

दिल्ली में सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य और पत्नी की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बहू ने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में यह सनसनीखेज घटना हुई।

विज्ञापन
Big Revealing in Delhi double murder case Seven hours wait, incident in 57 minutes
Delhi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोई सोच भी सकता था कि घर की इज्जत बहू ही सास-ससुर की हत्या में शामिल हो सकती है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने घंटों बाद इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठाकर बहू मोनिका (30) को गिरफ्तार कर लिया। अपने प्यार को पाने और प्रॉपर्टी हथियाने के लिए मोनिका ने प्रेमी और उसके दोस्त से वारदात को अंजाम दिलवाया। मोनिका का प्रेमी आशीष (29) और दोस्त विकास फिलहाल फरार हैं। 
विज्ञापन


दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस की कई टीमों वहां दबिश दे रही है। पुलिस पूछताछ में मोनिका ने खुलासा किया है कि इस सनसनीखेज हत्या की साजिश उसने दिसंबर 2022 में ही रच ली थी। जब उसके ससुर ने 12 फरवरी को प्रॉपर्टी का सौदा कर दिया तो उसने आशीष से जल्द ही सास-ससुर को रास्ते से हटाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इसके लिए वह 20 और 27 फरवरी को आशीष से बाहर मिली। बाद में योजना बनाकर बड़े ही सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस ने चंद ही घंटों में इससे पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात घंटे इंतजार, 57 मिनट में की वारदात
सात घंटे इंतजार करने के बाद महज 57 मिनट में ही आरोपी आशीष और विकास ने वारदात को अंजाम दे दिया। बुजुर्ग दंपती हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपी रविवार को दिन ढलते ही राधेश्याम के घर में दाखिल हो गए थे।

करीब 7.00 बजे मोनिका ने घर के पिछले रास्ते से दोनों को अंदर बुला लिया। दोनों काले रंग के बैग में हथियार लेकर घर पहुंचे। वहां से मोनिका इनको सीधे छत पर ले गई। वहां आरोपियों को ठंडा पिलाया और नाश्ता करवाया। बाद में सबके सोने के बाद रात करीब 1.15 बजे आरोपी छत से नीचे राधेश्याम और वीना के कमरे में पहुंचे। 2.12 पर वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर से निकल गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद कॉल सेंटर में नौकरी की थी। वहीं उसके पति रवि रतन ने पत्राचार से बीए किया। बाद में उसने एक प्राइवेट कॉलेज से बीएड किया। दोनों की वर्ष 2016 में शादी हुई। लेकिन मोनिका कभी शादी से खुश नहीं थी।

2020 में हुई थी आशीष से दोस्ती
कोविड के दौरान मोनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई। कई लड़कों से उसकी दोस्ती हुई। इस दौरान अगस्त 2020 में उसकी दोस्ती आशीष से हुई। दोनों फरवरी 2021 को एक होटल में मिले। इसके बाद लगातार दोनों होटल में मिलते रहे। लेकिन जल्द ही रवि को इसका पता चल गया। उसने व्हाट्सएप चैट के जरिये पत्नी की हरकत पता कर ली।
 

रवि ने पत्नी को स्मार्ट फोन की जगह सादा नंबरों वाला फोन दे दिया। इसके अलावा सास-ससुर ने भी मोनिका को आशीष के साथ देख लिया था। वह मोनिका पर नजर रखते थे। इसके बाद भी मोनिका और आशीष मिलते रहे। यहां तक आशीष ने मोनिका को अपने परिवार से गर्लफ्रेंड बताकर मिलाया था।

आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में सोमवार तड़के सेवानिवृत्त उप प्रधानचार्य और उनकी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की शिनाख्त राधेश्याम वर्मा (72) और वीना देवी (68) के रूप में हुई। दोनों के शव ग्राउंड फ्लोर पर बेडरुम में खून से लथपथ पड़े मिले थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने बहू मोनिका को सोमवार देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

घर में ही परचून की दुकान चलाते थे उप-प्रधानाचार्य
आपको बता दें कि मूलरूप से यूपी के कन्नौज, नादेमऊ स्थित गांव कांकरकुंई के रहने वाले राधेश्याम पिछले 38 वर्षों से भागीरथी विहार की गली नंबर-13/6 स्थित मकान नंबर-जी-245 में रह रहे थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर राधे श्याम खुद रहते थे जबकि पहली मंजिल पर रवि और उसका परिवार रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद वे घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। राधे श्याम मॉडल बस्ती, करोल बाग स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल से उप-प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए थे। 

 

दंपती का बेटा रवि भी पहले दिल्ली सरकार के स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। बाद में उसे हटा दिया गया था। फिलहाल वह जौहरीपुर इलाके में कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकान चला रहा है। रविवार रात करीब 10.30 बजे तक सब कुछ ठीक-ठाक था। रवि बाहर से घर आया था और माता-पिता से मिलकर ऊपर सोने चला गया था। रात में रवि की पत्नी मोनिका ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ सास-ससुर को मार डाला। सुबह करीब 7.00 बजे मोनिका ने शोर मचाया तो रवि मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed