{"_id":"64ab9ca16b4e0c68d70ba8a3","slug":"big-relief-to-satyendar-jain-from-supreme-court-bail-extended-for-2-weeks-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satyendar Jain: सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत दो हफ्ते के लिए बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satyendar Jain: सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत दो हफ्ते के लिए बढ़ाई गई
Mon, 10 Jul 2023 11:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:22 AM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले कोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर शर्तों के साथ जमानत दी थी। सत्येंद जैन को 10 जुलाई को कोर्ट में स्वास्थ्य रिपोर्ट कोर्ट में जमा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को चिकित्सकीय आधार पर शर्तों के साथ 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दे सकते। सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से जेल में हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। उन्हें सामान्य कमजोरी के कारण निगरानी में रखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। जब उनकी तबीयत और भी बिगड़ गई तो उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन