फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhajan Singer committs suicide at Noida Hospital due to financial pressure

भजन गायक ने अस्पताल की छत से कूदकर दी जान, वजह कर देगी हैरान

Mon, 17 Feb 2020 12:57 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 17 Feb 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Bhajan Singer committs suicide at Noida Hospital due to financial pressure
भजन गायक भीम सेन(फाईल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर निवासी एक भजन गायक ने शनिवार देर शाम अस्पताल के ऊपरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में उपचार के लिए चिकित्सकों ने करीब 25 लाख रुपये का खर्च बताया था, जिसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। 

विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के भाई ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी भीम सेन भजन गायकी का काम करते थे। उनके भाई सतपाल ने बताया कि भीम सेन गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। 
विज्ञापन


14 फरवरी को उन्हें नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि भीम सेन की तबीयत बिगड़ते देख वहां के चिकित्सकों ने उपचार में करीब 25 लाख रुपये का खर्च बता दिया। सतपाल ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने रुपये एडवांस में जमा कराने के बाद ही आगे का उपचार शुरू करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की भनक बीमारी से पीड़ित चल रहे भीम सेन को लग गई। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। शनिवार की देर शाम उन्होंने अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 

वहीं, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए प्रबंधन और चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सतपाल ने बताया कि मृतक के तीन बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद से पत्नी सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed