सावधान! 31 दिसंबर रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो से नहीं बाहर आ पाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के स्वागत के लिए अगर आप 31 दिसंबर को रात में कनॉट प्लेस जाने का प्लान बना रहे हैं और मेट्रो से आने की योजना है तो आपको रात नौ बजे से पहले आना होगा।क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) 31 दिसंबर को रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने का रास्ता बंद कर देगी।
हालांकि, मेट्रो पकड़ने के लिए अंदर प्रवेश दिया जाएगा जो सिर्फ सीमित गेट से होगा। यह फैसला दिल्ली पुलिस के सुझाव पर लिया गया है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को नए साल के स्वागत के लिए दिल्लीवाले बड़ी संख्या में रात को कनॉट प्लेस पहुंचते हैं।
यहां बड़ी संख्या में लोगों के आने से भीड़ बढ़ जाती है। इस दिन कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश भी बंद रहता है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेट्रो को यह सुझाव दिया है, जिससे भीड़ एक जगह पर ना हो। बाकी दूसरे लाइन पर मेट्रो की सेवाएं सामान्य तौर पर चलती रहेगी।
सिर्फ एफ और बी ब्लॉक के गेट से मिलेगी एंट्री
अगर फिर भी आप मेट्रो से आने का प्लान बना रहे हैं तो यात्री राजीव चौक के आगे-पीछे पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन बाराखंभा रोड और रामकृष्ण आश्रम पर उतरकर पैदल चलकर कनॉट प्लेस पहुंच सकते हैं।
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात नौ बजे के बाद सिर्फ यात्रियों के बाहर निकलने का रास्ता बंद किया जाएगा। अंदर प्रवेश पहले की ही तरह रहेगा। मगर प्रवेश सिर्फ कनॉट प्लेस के एफ और बी ब्लॉक की तरफ पड़ने वाले गेटों से दी जाएगी।