{"_id":"8ff96edcdc5a2e9aa22e1dde3a72b836","slug":"between-the-cold-wave-started-to-feel-cold-in-sunlight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं के बीच धूप में भी लगने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं के बीच धूप में भी लगने लगी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को सर्द हवाओं के बीच निकली धूप ने लोगों को ठंडक का एहसास कराया। रविवार को गर्म मौसम के बाद सोमवार को राहत की उम्मीद थी।
विज्ञापन
सुबह कोहरा नहीं होने की वजह से पार्क भी गुलजार थे। सुबह से धूप निकल गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह न्यूनतम तापमान 09 डिग्री दर्ज किया गया।
दोपहर को सर्द हवाएं चलने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हुआ, लेकिन तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज की गई।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, मंगलवार को बादल छाने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री होने की संभावना है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक होगी। अधिकतम 20.7 डिग्री होगी।