फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   be aware from online shooping compenies

क्या आपने भी मंगाया है 'नोट थ्री' तो जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 01 Nov 2014 06:08 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
be aware from online shooping compenies

आजकल हर किसी को ऑनलाइन शॉपिग पसंद है। घर के समान से लेकर, किताबों, फोन, कपड़े तक ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए मंगाना लोगों की पहली पसंद बन चुका है।

विज्ञापन


क्या हो अगर आपने जो सामान आर्डर किया है, उसकी जगह पत्थर का एक टुकड़ा आ जाए? द्वारका का एक युवक अपनी ज्यादातर शॉपिंग ऑनलाइन ही करता था।

इस बार अपना पसंदीदा सामान ऑर्डर करने से पहले उसने सोचा भी नहीं होगा कि ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी उसके साथ इतना बड़ा मजाक कर सकती है।

जैसे ही खुला बॉक्स वह चकित रह गया

be aware from online shooping compenies

दरअसल, युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी नोट थ्री फोन ऑर्डर किया। शनिवार को डिलेवरी ब्यॉय ऑर्डर लेकर आया। जैसे ही युवक ने बॉक्स खोला वह चकित रह गया।

बॉक्स में सैमसंग नोट थ्री की जगह पत्थर का टुकड़ा निकाला। यह देखकर युवक का गुस्सा होना स्वाभाविक था। तुरंत ही उसने ‌कम्पनी में कॉल कर इसकी सूचना दी और कम्पनी के फेसबुक पेज पर पत्थर के टुकड़े वाले पैकेट की फोटो डाल दी।

इसके तुरंत बाद कम्पन‌ी ने उससे माफी मांगी और दोबारा फोन देने को कहा। गौर करने वाले बात है कि जिस बॉक्स में पत्थर आया वह बॉक्स भ‌ी गैलेक्सी नोट थ्री का ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन की जगह निकली साबुन की टिकिया

be aware from online shooping compenies

ऐसा ही एक और मामला भी प्रकाश में आया है। ऑनलाइन कम्पनी स्नैपडील पर एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ घटा। कुछ दिन पहले उसने स्नैपडील से एक स्मार्ट फोन आर्डर किया।

ऑर्डर के बाद सामान की डिलेवरी तो सही समय पर हुई लेकिन जब उसने डिलीवर का पैकेट खोला तो अचंभित रह गया। घर आए बॉक्स में फोन की जगह साबुन की एक टिकिया की डिलेवरी की गई थी।

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ता जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग इसी तरह अपने जरूरत का सामान ऑर्डर करते हैं। ऐसे में क्या कंपनियों को भी अपने ग्राहकों की सुविधा और कुरियर कंपनियों की सेवाओं में सुधार करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed