फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bawal after belle dance in ghaziabad during diwali celebration.

कम कपड़ों में नाची डांसर तो भाग गए दर्शक

Mon, 20 Oct 2014 04:40 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
bawal after belle dance in ghaziabad during diwali celebration.

गाजियाबाद में लोहा विक्रेता व्यापार मंडल के रंगारंग दिवाली मिलन कार्यक्रम में कुछ ज्यादा ही रंग घुलना चर्चा का विषय बन गया। दरअसल सांस्कृतिक और फिल्मी गीतों के बीच अचानक कम कपडे़ पहनी एक बाला अवतरित हुई, फिर शुरू हो गया बैले डांस।

विज्ञापन


समां इस कदर रंगीन हुआ कि कुछ आयोजक भी मंच के सामने थिरकने लगे। शायद परिवारों के साथ आए लोगों को यह सब पसंद नहीं आया और उनमें से कुछ तुरंत ही नाक-भौं सिकोड़ कर तो कुछ धीरे-धीरे वहां से खिसक गए।
विज्ञापन


यह अंदाज लोगों को इस कदर अखरा कि कुछ दर्शकों ने फोटो वाट्स अप पर डाल दिए।

ठुमके लगाने से नहीं चूके आयोजक

bawal after belle dance in ghaziabad during diwali celebration.

लोहा विक्रेता मंडल ने राजनगर रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित कराया। शुरुआत में तो कार्यक्रम ठीक ठाक चला। कई रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

फिर अचानक ही कम कपड़ों में एक लड़की मंच पर आई और बैले डांस शुरू हो गया। बैले डांस के साथ ही जहां कुछ लोहा विक्रेता मंच के सामने ही झूमने लगे, वहीं कार्यक्रम देख रहीं महिलाओं और बच्चों को धीरे-धीरे वहां से खिसकते देखा गया।

बैले तो कला है :
दिवाली मिलन कार्यक्रम के बारे में मंडल के चेयरमैन सुभाष चंद गुप्ता का कहना है कि पूरा कार्यक्रम मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी ने तय किया था, इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि उनका यह भी कहना था कि मंच पर कोई अश्लीलता नहीं परोसी गई, यह बैले डांस था, जोकि एक कला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed