फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Barkha attacked on vishwash and Bharti, spoke both antisocial element

बरखा का विश्वास और भारती पर हमला, दोनों असामाजिक तत्त्व

Fri, 03 Jul 2015 11:19 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
Barkha attacked on vishwash and Bharti, spoke both antisocial element

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के नेता व कवि कुमार विश्वास और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को असामाजिक तत्व बताया है।

विज्ञापन


इनके मन में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। ऐसे लोग ही समाज को गंदा करते हैं। हम इनकी काउंसलिंग नहीं कर सकते। कई बार समन भेजा लेकिन संवैधानिक संस्था के समक्ष पेश नहीं हुए।

विज्ञापन


शुक्ला ने यह भी साफ किया कि कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत बंद नहीं की है बल्कि पुलिस को सौंप दिया है।

मुख्य मंत्री करने इनके खिलाफ कार्रवाई

Barkha attacked on vishwash and Bharti, spoke both antisocial element

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनो नेताओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त है। मेरा मुख्यमंत्री ने अनुरोध है कि इनके खिलाफ कार्रवाई करें।


कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक रहीं बरखा शुक्ला सिंह का बतौर महिला आयोग अध्यक्ष 18 जुलाई को कार्यकाल खत्म हो रहा है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से अनुरोध है कि उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

सिंह का कार्यकाल 18 जुलाई को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में महिलाएं शकुंतला गैमलिन, लीपिका भारती या फिर बरखा सिंह, सभी आम आदमी पार्टी से पीड़ित हैं।

ना जवाब दिया और ना ही पेश हुए

Barkha attacked on vishwash and Bharti, spoke both antisocial element

यही वजह है कि विश्वास के खिलाफ उनकी पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता ने जो शिकायत दी थी, उसे पुलिस को सौंप दी है। बरखा शुक्ला सिंह ने कहा कि तीन बार कुमार विश्वास को समन भेजा लेकिन न तो जवाब दिया और न ही पेश हुए।


यही वजह है कि मामला आयोग की पॉलिसी के अनुसार पुलिस को सौंप दिया है। जो मामला हमारी तरफ दाखिल ही नहीं किया गया, उसे वापस कैसे ले सकते हैं।

उन्होंने यहां कि कहा कि महिला आयोग को बदनाम करने के लिए विश्वास और भारती के खिलाफ कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed