फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bareilly: Bike collides with the railing of the bridge, teenager dies after falling down

Bareilly : पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, नीचे गिरकर किशोर की मौत; पीछे बैठने वाला बाल-बाल बचा

Fri, 07 Feb 2025 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 01:19 AM IST
सार

इससे बाइक चला रहा किशोर पुल के नीचे गिरा तो पीछे बैठा साथी पुल पर ही गिर गया। नीचे गिरे किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bareilly: Bike collides with the railing of the bridge, teenager dies after falling down
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हार्टमैन पुल पर तेज रफ्तार बाइक से नाबालिग किशोर नियंत्रण खो बैठा तो बाइक रेलिंग में टकरा गई। इससे बाइक चला रहा किशोर पुल के नीचे गिरा तो पीछे बैठा साथी पुल पर ही गिर गया। नीचे गिरे किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के चंदन नगर निवासी छोटेलाल का 15 साल का बेटा पवन अपने साथी विकास के साथ शाम को घूमने निकला था। विकास की बाइक को पवन चला रहा था। दोनों पर ही हेलमेट नहीं थे। दोनों किशोर बाइक लेकर हार्टमैन पुल पर पहुंचे। विकास के मुताबिक पवन ने बाइक की रफ्तार काफी तेज कर रखी थी। अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। इससे पवन उछलकर पुल के नीचे सड़क पर जा गिरा। वहीं विकास बाइक के साथ पुल पर ही गिर गया।
विज्ञापन


पुल के नीचे गिरते ही पवन के सिर से खून का फुव्वारा बहने लगा। कुछ ही देर में यहां भीड़ लग गई। राहगीर युवकों ने मौके की वीडियोग्राफी कर पवन को उठाया और उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिवार और बस्ती के लोग पहुंचे। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मौके पर जांच की। कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास का वीडियो वायरल
घटना में विकास को भी मामूली चोट आई। वह भागकर पुल के नीचे आया तो लोगों ने उसे घेर लिया। उसका वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। इसमें विकास बता रहा है कि पवन उसकी बात नहीं सुन रहा था और बाइक की रफ्तार बढ़ाए जा रहा था। उसकी बाइक टूटने की उसे चिंता नहीं है, उसका साथी मर गया इसलिए वह परेशान है। कहा कि पवन ने आखिर में कोशिश की पर रफ्तार की वजह से वह हैंडल नहीं मोड़ सका और बाइक रेलिंग में टकरा गई।

परिजनों ने इमरजेंसी में किया हंगामा
निजी अस्पताल से पवन का शव रात में जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने पहुंचे परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने इमरजेंसी में हंगामा किया। डॉक्टरों ने उन्हें समझाकर बाहर निकाला। उनका कहना था कि शायद किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने पुल की दीवार कम ऊंची होने को भी मौत की वजह बताया।


पुल की रेलिंग कम, व्यू कटर भी नहीं
हार्टमैन पुल की रेलिंग काफी छोटी करीब तीन से चार फुट तक ही है। श्यामगंज व कुतुबखाना पुल की तरह इस पुल पर ऊपर जाली भी नहीं है। स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि अगर ऐसा होता तो पवन टकराकर पीछे भी गिर सकता था और शायद विकास की तरह उसकी जान बच जाती। इस पुल पर व्यू कटर भी नहीं हैं जो तकनीकी तौर पर जरूरी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed