Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alleged manipulation of pollution data

Delhi NCR News: प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
-आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जहांगीरपुरी स्टेशन का किया दौरा, कहा-सरकार लोगों को गुमराह कर रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि आईआईटी जहांगीरपुरी स्थित एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास मशीनों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि धूल कम होने से प्रदूषण की रीडिंग प्रभावित हो। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया।


भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदूषण नियंत्रण के ठोस उपाय करने के बजाय मॉनिटरिंग स्टेशनों के आसपास पानी छिड़ककर एक्यूआई कम दिखाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बुराड़ी विधायक संजीव झा ने कहा कि जहांगीरपुरी स्टेशन पर एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी का छिड़काव केवल स्टेशन के आसपास किया जा रहा है, जबकि सड़कों और अन्य प्रदूषित इलाकों में धूल नियंत्रण के उपाय होने चाहिए। आप ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed