Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Use the value of technology to improve life: Sandhu

तकनीक का मूल्य जीवन बेहतर बनाने में करें: संधू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
-आईआईआईटी दिल्ली के 15 वें दीक्षांत समारोह को उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने किया संबोधित
विज्ञापन


-दीक्षांत समारोह में 830 छात्रों को दी गई डिग्री

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मंगलवार को आईआईआईटी दिल्ली के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीकों का वास्तविक मूल्य लोगों का जीवन बेहतर बनाने में है। यह समारोह जीवन के एक चरण के पूरा होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है।
उपराज्यपाल संधू ने छात्रों से अर्जित ज्ञान को व्यापक दुनिया में सार्थक रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में निरंतर सीखना और ढलना सबसे बड़ी ताकत होगी। ईमानदारी और नैतिकता बनाए रखना भी जरूरी है। महत्वाकांक्षा का वास्तविक अर्थ तब बढ़ता है, जब वह किसी बड़े उद्देश्य से जुड़ती है।
विज्ञापन

इस समारोह में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों को बदलाव से घबराने के बजाए उसमें अवसर तलाशने की सलाह दी। आईआईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. संदीप सेन ने बताया कि संस्थान छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार प्रदान करने का उद्देश्य रखता है। उन्हें प्रश्न पूछने, खोज करने और विभिन्न विषयों में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रो. सेन ने बताया कि संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहा है। एआई के प्रभावों पर विचार के लिए एक समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वर्ष से मशीन लर्निंग कोर्स को किया अनिवार्य

संस्थान के शैक्षणिक मामलों के डीन प्रो. सुमित जे.दारक ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों द्वारा अपनी पढ़ाई, परियोजनाओं और शोध में किए प्रयासों का उत्सव है। कहा कि स्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दूसरे वर्ष में मशीन लर्निंग कोर्स को अनिवार्य कर दिया है। नैनो चिप के कार्य को लेकर पहला चरण पूरा हो गया है। अब चिप फैब्रिकेशन लगाने का कार्य होना है। हम चाहते है कि जब छात्र संस्थान से जाए तो उनके हाथ में नैनो चिप हो। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी सेंटर के संबंध में 60 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। इस मौके पर प्रोफेसर प्रवेश बियानी सहित कई दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।


830 छात्रों को दी गई डिग्री

दीक्षांत समारोह में कुल 830 छात्रों को डिग्री दी गई। इसमें 560 बीटेक, 237 एमटेक और 33 पीएचडी डिग्री लेने वाले छात्र थे। शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध योगदान के लिए मेधावी छात्रों को पदक और पुरस्कार दिए गए। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के सौरव मेहरा और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई इंजीनियरिंग की रिया सचदेवा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। एमटेक में प्रतीक पाल को स्वर्ण पदक और सर्वश्रेष्ठ शोध-प्रबंध पुरस्कार मिला। डिग्री लेने के लिए आने वाले छात्र पारंपरिक वेषभूषा में दिखे। वहीं इस समारोह में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई इंजीनियरिंग प्रोग्राम के छात्रों को बीटेक की डिग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed