Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stubble burning, not traffic, that is the main villain; neighboring states are poisoning Delhis air.

Delhi NCR News: ट्रैफिक नहीं पराली है मुख्य खलनायक, दिल्ली की हवा में जहर घोल रहे पड़ोसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
पराली का धुआं ढाई गुना बढ़ने का अनुमान, ट्रैफिक को भी छोड़ेगा पीछे, 3 नवंबर को 8.2 फीसदी था योगदान, 4 नवंबर के लिए 20.2 फीसदी का पूर्वानुमान
विज्ञापन


ज्योति सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में सबसे बड़ा लोकल विलेन तो ट्रैफिक ही है, लेकिन अब बाहर से आने वाला मेहमान भी तेजी पकड़ रहा है। ताजा सोर्स अपोर्शनमेंट डेटा के मुताबिक पराली जलाने का योगदान 3 नवंबर के 8.2 फीसदी से आज यानी 4 नवंबर को सीधे 20.2 फीसदी हो जाएगा। मतलब एक ही दिन में करीब ढाई गुना की बढ़ोतरी। यह सिलसिला 5 और 6 नवंबर तक भी जारी रहेगा। साफ शब्दों में कहें तो दिल्ली की हवा में हर पांचवां जहरीला कण अब पंजाब-हरियाणा के खेतों से आ रहा है।

इससे पहले दिल्ली की प्रदूषित हवा के लिए ट्रैफिक को सबसे बड़ा स्थानीय स्रोत माना जा रहा था, लेकिन अब पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली का धुआं दिल्ली की हवा पर भारी पड़ने का अनुमान है। सोर्स अपोर्शनमेंट बुलेटिन के मुताबिक, पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण में योगदान 3 नवंबर को 8.2 फीसदी था, जो 4 नवंबर को बढ़कर 20.2 फीसदी होने का अनुमान है। 5 नवंबर के लिए यह योगदान 18.3 और 6 नवंबर के लिए फिर 20.2 फीसदी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन



ट्रैफिक पर रोक, लेकिन बाहर से आने वाले धुएं का क्या-
दिल्ली के स्थानीय प्रदूषण स्रोतों में ट्रैफिक सबसे आगे है। 3 नवंबर को इसका योगदान 17.8 फीसदी, 4 नवंबर को 15.5, 5 नवंबर को 16.3 और 6 नवंबर को 16.7 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके बाद रेजिडेंशियल गतिविधियों का योगदान 3.8 से 4.4 फीसदी, उद्योगों का 2.9 से 3.3 फीसदी, निर्माण गतिविधियों का 2.2 से 2.5 फीसदी, कचरा जलाने का 1.3 से 1.5 फीसदी और सड़क की धूल का 1.1 से 1.3 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे साफ है कि दिल्ली के भीतर प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण जरूरी है, लेकिन पराली के बढ़ते योगदान को देखते हुए पड़ोसी राज्यों में भी प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। केवल दिल्ली के ट्रैफिक को नियंत्रित करने से प्रदूषण की पूरी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर और सोनीपत से भी बढ़ रहा योगदान-
पड़ोसी जिलों के आंकड़ों में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। 3 नवंबर को झज्जर का योगदान 9.9 फीसदी था, जो 4 नवंबर को 7 फीसदी और 6 नवंबर तक घटकर 5.9 फीसदी होने का अनुमान है। दूसरी ओर, सोनीपत का योगदान 3 नवंबर के 2.8 फीसदी से बढ़कर 5 नवंबर को 4.9 और 6 नवंबर को 5.6 फीसदी होने का पूर्वानुमान है। वहीं, गुड़गांव का योगदान 4.4 से घटकर 1.9 फीसदी और भिवानी का 2.2 से घटकर 0.3 फीसदी रहने का अनुमान है। रोहतक का हिस्सा 2.3 से बढ़कर 3.7 फीसदी तक पहुंच सकता है।



प्रदूषण के हालात
प्रदूषण स्रोत 3 नवंबर 4 नवंबर 5 नवंबर 6 नवंबर
पराली 8.2% 20.2% 18.3% 20.2%
ट्रैफिक 17.8% 15.5% 16.3% 16.7%
रेजिडेंशियल 4.4% 3.8% 4.1% 4.1%
इंडस्ट्री 3.3% 2.9% 3.3% 3.2%
कंस्ट्रक्शन 2.5% 2.2% 2.4% 2.4%

नोट: सभी आंकड़े सोर्स अपोर्शनमेंट मॉडल के अनुमान हैं।

-----

पड़ोसी जिलों से पराली के धुएं का योगदान (फीसदी)
पड़ोसी जिला 3 नवंबर 4 नवंबर 5 नवंबर 6 नवंबर
झज्जर 9.9% 7.0% 6.4% 5.9%
गुरुग्राम 4.4% 2.7% 2.7% 1.9%
सोनीपत 2.8% 2.2% 4.9% 5.6%
रोहतक 2.3% 3.8% 2.8% 3.7%
भिवानी 2.2% 1.3% 0.7% 0.3%


झज्जर का योगदान घटेगा, सोनीपत का बढ़ेगा-
3 नवंबर को 9.9 फीसदी योगदान के साथ झज्जर पड़ोसी जिलों में सबसे आगे है। हालांकि, 6 नवंबर तक इसका हिस्सा घटकर 5.9 फीसदी होने का अनुमान है। इसके उलट सोनीपत का योगदान 2.8 से बढ़कर 5.6 फीसदी तक पहुंच सकता है। गुरुग्राम और भिवानी का योगदान लगातार घटने का अनुमान है, जबकि रोहतक में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed