{"_id":"56fc74ab4f1c1b3404f00536","slug":"ban-was-ineffective-again-began-use-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन हुआ बेअसर: फिर होने लगा पॉलीथिन का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैन हुआ बेअसर: फिर होने लगा पॉलीथिन का इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:22 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन पर बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण कम करने के लिए प्रदेश भर में पॉलीथिन पर लगाया गया बैन गौतमबुद्ध नगर में बेअसर हो गया है। दुकानदार फिर से खुलेआम पॉलीथिन का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन प्रशासन और प्रदूषण विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि औचक छापेमारी के लिए एक टीम बनाई गई है और लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
21 जनवरी से प्रदेश भर में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई थी। गौतमबुद्ध नगर में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए डीएम एनपी सिंह ने 16 कमेटियां बनाई थीं। पहले सप्ताह में ज्यादातर स्थानों पर दुकानदारों ने पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कर दिया था। मगर अब एक बार फिर दुकानदारों से लेकर सब्जी मंडी तक और कुछ मॉल में भी धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन और प्रदूषण विभाग के अधिकारी भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे दुकानदारों के हौसले बढ़े हुए हैं और पॉलीथिन का जमकर प्रयोग होने लगा है।
विज्ञापन
पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कराने के लिए मार्च तक चेतावनी देने का समय था। अब चेतावनी वाला समय समाप्त हो गया है। यदि किसी दुकानदार के पास पॉलीथिन पाई जाती है, तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। क्षेत्र में पुलिस और अन्य टीम के साथ छापेमारी की जा रही और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
- सुभाष यादव, एसडीएम सदर
पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए पिछले दो माह से लगातार ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में संबंधित तहसील के अफसरों और थानाध्यक्षों के साथ मिलकर छापेमारी की जा रही है। शुरुआत में करीब 250 लोगों को नोटिस देकर चेताया गया था। यदि किसी दुकान के पास अब पॉलीथिन मिलती है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन उपाध्याय, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी