फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ban continues on e rickshaw

ई-रिक्शा चालकों पर 28 अगस्त तक रहेगा बैन

Thu, 21 Aug 2014 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Aug 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
ban continues on e rickshaw

राजधानी में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के चालकों को बुधवार को भी हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल सकी। अदालत ने अपने आदेश में रिक्शा चालकों पर 28 अगस्त तक बैन जारी रखने का आदेश दिया है। इस तरह ई-रिक्शा

विज्ञापन
चालकों के भविष्य का क्या होगा ये अब 28 अगस्त के बाद ही पता चलेगा।

वहीं याची ने आरोप लगाया कि अदालत के प्रतिबंध के बावजूद सड़को पर ई-रिक्शा चल रही है और पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। समयाभाव के कारण अदालत ने मामले की सुनवाई अब बृहस्पतिवार को तय की है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई दोपहर बाद तय थी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की अधिवक्ता अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल पिंकी आनंद पेश नहीं हो पाई। इसके बाद सुनवाई शाम करीब चार बजे शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षिप्त सुनवाई के दौरान याची के अधिवक्ता सुग्रीव दुबे ने अदालत के समक्ष कई फोटो पेश करते हुए आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बावजूद सरेआम ई-रिक्शा सड़को पर दोड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा मार्च माह में दिए विज्ञापन को पेश किया।

उन्होंने विज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि बैटरी से चालित ई-रिक्शा मोटर वाहन अधिनियम में आएंगे। इसक अलावा विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि तीन माह में पंजीकरण व छह माह में सभी औपचारिकतांए पूरी न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बावजूद इसके न तो सरकार ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाया न ही ई-रिक्शा चालकों ने। यह सासर नियमों का उल्लंघन है।


वहीं अधिवक्ता पिंकी आंनद ने कहा कि सरकार ने दिशा निर्देश पेश कर दिए है और एमसीडी, पुलिस व परिवहन विभाग के काम तय किए है। इसके अलावा ई-रिक्शा का बीमा करने के अलावा घायल व मृतको के लिए मुआवजा भी तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed