{"_id":"5dfec88d8ebc3e87c93321aa","slug":"ayurvedic-cancer-hospital-to-be-built-soon-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जल्द बनेगा आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल, भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जल्द बनेगा आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल, भूमि पूजन
Sun, 22 Dec 2019 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के घेवरा गांव में जल्द ही अत्याधुनिक आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। एक कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी विजय बंसल ने इसका भूमि पूजन किया। पंचगव्य आधारित आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल फिलहाल पंजाबी बाग में चल रहा है।
विज्ञापन
बेहतर वातावरण और पूरी सुविधाएं देने के लिए इसे घेवरा गांव के तीन एकड़ के हरे-भरे परिसर में लाया जाएगा। प्रमुख समाजसेवी नंद किशोर गर्ग ने ऐसी संस्थाओं को भारतीय संस्कृति के प्रसार के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रांत के गोसेवा प्रमुख सुरेश चंद सिंघल थे। इस दौरान सुनील गोयल, नरेश पाल गर्ग, जगदीश राय गोयल, वैद्य भरत देव मुरारी, कैलाश मित्तल, विवेक गर्ग, वैद्यराज ताराचंद, वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मी नारायण भाला, दिल्ली प्रांत प्रचार प्रमुख रितेश अग्रवाल, पत्रकार अमित जैन, प्रमोद सिंघल, अशोक गुप्ता, वैद्य मुकुंद वाणी, अजित अग्रवाल, विनोद गुप्ता, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन