{"_id":"0ca766e5d99d17e7906707a83d369358","slug":"avoid-going-to-govindpurm-yesterday-route-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल गोविंदपुरम की ओर जाने से बचें, रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल गोविंदपुरम की ओर जाने से बचें, रूट बदला
अमर उजाला, गाजियाबाद।
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को मेयर उपचुनाव की मतगणना गोविंदपुरम अनाज मंडी में होगी। इसके मद्देनजर गोविंदपुरम-हापुड़ मार्ग पर भारी वाहनों का रूट परिवर्तित रहेगा।
गोविंदपुरम-हापुड़ रोड पर सुबह सात बजे से दोपहर करीब तीन बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है। भारी वाहन एनएच-24 से भेजे जाएंगे। लिहाजा गोविंदपुरम की ओर जाने से बचें। पार्किंग पुलिस लाइंस के नए ग्राउंड में बनाई गई है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि भारी वाहन ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और सभी प्रकार की प्राइवेट और रोडवेज बसें एनएच-24 से डासना रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगी, ये सभी भारी वाहन और बसें एनएच-24 से आत्मा स्टील तिराहा डायमंड फ्लाईओवर, हापुड चुंगी चौराहे होते हुए गंतव्य को जांएगे।
इसी प्रकार भारी वाहन ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, प्राइवेट और रोडवेज बसें हापुड़ चुंगी चौराहे से गोविंदपुरम की ओर नहीं जा सकेंगी। ये सभी भारी वाहन हापुड़ चुंगी चौराहा डायमंड फ्लाईओवर, आत्मा स्टील तिराहा एनएच-24 होकर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
अब मतगणना की तैयारी
मेयर उपचुनाव के मतगणना स्थल के अंदर शस्त्र ही नहीं, मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, गुटखे और नशीले पदार्थों पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से ये पाबंदी लगाई है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी मुताबिक, जनपद में मेयर उपचुनाव की मतगणना 16 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होकर समाप्ति तक चलेगी। बिना पास के प्रत्याशी और एजेंट को मतगणना स्थल नहीं जाने दिया जाएगा।
पास पर फोटो लगा होना अनिवार्य है। धारा 144 लागू है, लिहाजा मतगणना स्थल पर निर्धारित व्यक्ति के अतिरिक्त अन्य कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं रहेगा। रिजल्ट की उद्घोषणा माइक से की जाएगी, जो मतगणना स्थल के बाहर लगे होंगे।
मेयर को ‘सुरक्षा कवच’ में रिंग टीम पहुंचाएगी घर
पुलिस ने मेयर का उपचुनाव जीतने वाले प्रत्याशी की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। एहतियात के तौर पर विजेता को काउंटिंग स्थल से लेकर उसके घर तक पुलिस ‘सुरक्षा कवच’ में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।