{"_id":"3223cdb7f394698551212048845edf1b","slug":"avip-find-flat-in-installments-of-10-years-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आविप में 10 वर्ष की किश्तों में मिलेगा फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आविप में 10 वर्ष की किश्तों में मिलेगा फ्लैट
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Fri, 15 May 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद की योजनाओं में घर लेने वाले लोगों को अब होम लोन के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आवास विकास परिषद अब लोगा को 10 साल की किश्तों पर फ्लैट देगा। बोर्ड बैठक में इस निर्णय पर अधिकारियों ने मुहर लगा दी है।
आविप की सेल्फ फाइनेंसिंग योजनाओं में आवेदन करने वालों को निर्माण पूरा होने से पहले पूरी राशि जमा करानी होती थी। जो आवेदक राशि जमा नहीं कर पाते थे वे होम लोन का सहारा लेते थे।
मगर अब परिषद आवंटियों को योजना की लांचिंग के बाद 10 साल तक फ्लैट की कीमत चुकाने का मौका देगा। इसके लिए आवंटियों से ब्याज भी नहीं लिया जाएगा। मध्यम और गरीब वर्ग को राहत देने के लिए परिषद ने इस योजना पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
सेल्फ फाइनेंसिंग योजना में आवंटियों के पैसे से ही योजना में निर्माण किया जाता है। मगर यहां परिषद बैंकों के साथ कांट्रेक्ट करेगा।
बैंकों से लिए गए रुपये को योजना में लगाया जाएगा। उधर, आवंटियों से आने वाली किश्तों को परिषद बैंक को अदा करेगा। हालांकि ब्याज और कीमत के बारे में योजना नहीं बनी है।
समाजवादी योजना के 4500 आवेदकों को पहले मिलेगा फायदा
मंडोला विहार योजना में परिषद जल्द ही समाजवादी योजना लांच करने जा रहा है। करीब साढ़े चार हजार फ्लैट बनेंगे। इस योजना मेंपरिषद के नए नियमों का फायदा मिलेगा। 10-20 लाख रुपये के बीच बनने वाले इन फ्लैटों के आवंटी 10 साल में फ्लैट की पूरी रकम चुका सकेंगे।