फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Avadh Ojha first statement came after getting ticket in place of Manish Sisodia

Avadh Ojha: मनीष सिसोदिया की जगह टिकट मिलने के बाद आया अवध ओझा का पहला बयान, बोले- मैं अपना सब कुछ...

Mon, 09 Dec 2024 05:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

आप ने पटपड़गंज से शिक्षिक अवध ओझा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि इससे पहले यहां से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया लड़ते रहे हैं। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अवध ओझा का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Avadh Ojha first statement came after getting ticket in place of Manish Sisodia
अवध ओझा पूर्व सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम सिसोदिया के साथ - फोटो : X/kafiravadh

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कुछ बदलाव देखने को मिले। सबसे बड़ा बदलाव पटपड़गंज विधानसभा सीट पर पार्टी ने किया है। आप ने यहां से शिक्षिक अवध ओझा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि इससे पहले यहां से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया लड़ते रहे हैं। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अवध ओझा का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन

ओझा ने ट्वीट कर लिखा, शिक्षा सेवा का साधन है। मैं आभार प्रकट करता हूं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा किया और मौका दिया। पटपड़गंज से सिसोदिया जी का शिक्षा संकल्प जारी रहेगा।

भाई मनीष सिसोदिया जी का शिक्षा के प्रति अतुलनीय योगदान है, उनकी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ा सकूं मैं अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूं। संघर्ष की पहचान भाई संजय सिंह जी का कोटि कोटि धन्यवाद। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से लड़ेंगे चुनाव
जंगपुरा से टिकट मिलने पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के बीच का रिश्ता पारंपरिक राजनीति के ‘पद, पैसा और प्रतिष्ठा’ से परे है। इसे वे कभी नहीं समझ सकते जिनकी राजनीति इन्हीं तक सीमित है। दिलीप पांडे का अरविंद केजरीवाल और आप के लिए जो समर्पण और विश्वास है, वो एक नई राजनीति का चेहरा है। जहां नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच रिश्ता सिर्फ संगठन का नहीं, बल्कि मूल्यों और उद्देश्य का है। यही बदलाव की राजनीति है जो देश को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मिली है।

अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के बीच का रिश्ता पारंपरिक राजनीति के ‘पद, पैसा और प्रतिष्ठा’ से परे है। इसे वे कभी नहीं समझ सकते जिनकी राजनीति इन्हीं तक सीमित है।

 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची...
1. नरेला से दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर से मकेश गोयल
4. मुंडका से जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी से प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी
8. पटेल नगर से परवेश रतन
9. मादीपुर से राखी बिड़ला
10. जनकपुरी से प्रवीन कुमार
11. बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम से जोगिंदर सोलनकी
13. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
14. देवली से प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
16. पटपड़गंज से अवध ओझा
17. कृष्णा नगर से विकास बग्गा
18. गांधी नगर से नवीन चौधरी
19. शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed