फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Automatic weather station is having problem in faridabad

यहां मौसम और मशीन दोनों हैं खराब

Sun, 08 Jun 2014 11:48 AM IST
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 08 Jun 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
Automatic weather station is having problem in faridabad

फरीदाबाद में इस समय मौसम और इसकी जानकारी देने वाली मशीन दोनों खराब हैं। जब से गर्मी शुरू हुई है तब से भूपानी में मौसम विभाग द्वारा लगाया गया ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) खराब है।

विज्ञापन


इसकी वजह से शहर के लोगों को मौसम की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। किसी को जानकारी चाहिए तो वह मौसम बताने वाली निजी वेबसाइटों का सहारा लेता है।

फरीदाबाद में यह मशीन भूपानी में लगाई गई है। जो शहर के मौसम का डाटा सैटेलाइट के जरिये भारत मौसम विज्ञान विभाग पुणे भेजती है। यहां से शाम करीब 7:30 बजे उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन यह सिलसिला काफी दिनों से बंद है और मशीन को ठीक भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसे कब तक ठीक कर दिया जाएगा, इस बारे में विभाग के लोग कुछ साफ-साफ बता नहीं रहे हैं। मौसम विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि खराबी की वजह से ही जानकारी नहीं मिल पा रही है, इसलिए एनसीआर के सभी शहरों का डेटा अपडेट होता है सिवाय फरीदाबाद को छोड़कर।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते तक कोई राहत नहीं
लगभग एक सप्ताह तक शहर में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है। अमेरिका के ‘द वेदर चैनल’ की वेबसाइट के मुताबिक, फरीदाबाद सिटी में एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना काफी कम है। इसके मुताबिक अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान का सितम भी जारी रहेगा।


यूं बढ़ेगा तापमान
तारीख--------08 जून----09 जून----10 जून----11 जून----12 जून
न्यूनतम--------32---------32---------32---------31--------31
अधिकतम------47---------46---------46---------45-------43

शनिवार को सबसे गर्म दिन
शनिवार को इस मौसम की सबसे ज्यादा गर्मी रही। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसकी वजह से दिनभर आग बरसती रही। लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात रहे। मौसम बताने वाली वेबसाइटें शनिवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बता रही थीं। हवा में नमी की मात्रा सिर्फ 22 फीसदी रह गई थी। न्यूनतम के सितम के कारण न तो लोगों को रात में चैन मिला और न दिन में आराम। पूरी रात गर्म हवा चली। वहीं सुबह लगभग आठ बजे ही तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed