{"_id":"b9f962282b2ae3c13500813b5cc8a3e0","slug":"auto-runs-gangestr-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मर’ चुका गैंगेस्टर आटो चलाता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मर’ चुका गैंगेस्टर आटो चलाता मिला
अमर उजाला, मसूरी
Updated Thu, 30 Jan 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
थाना पुलिस के रिकार्ड में कई साल पहले ‘मर’ चुका एक गैंगस्टर आटो चलाता हुआ मिला। वह बुलंदशहर में कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
बुलंदशहर के स्याना थाने की पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर लगाया हुआ था। उसके ‘जिंदा’ होने की सूचना पर मसूरी पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया।अब छानबीन की जा रही है कि किस पुलिसवाले ने उसके मृत होने की रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन
एसओ मसूरी ने बताया कि पटियाला गांव निवासी यशपाल पर बुलंदशहर के स्याना थाने की पुलिस ने वर्ष 2006-07 में गैंगेस्टर में निरुद्ध किया था। पुलिस पिछले तीन सालों से उसकी तलाश कर रही थी। न मिलने पर पुलिस ने उसे मृत समझ लिया और इसकी रिपोर्ट बुलंदशहर भिजवा दी।
विज्ञापन
जब बुलंदशहर पुलिस ने कोर्ट में इस बाबत रिपोर्ट दी तो कोर्ट ने मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करने को कहा। इस पर मसूरी पुलिस ने यशपाल की फिर तलाश की तो वह क्षेत्र में ही आटो चलाता मिल गया। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया और बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया।