{"_id":"69eeeab93778cdddf00dece3","slug":"auto-rickshaw-driver-beaten-to-death-with-sticks-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Murder: ऑटो चालक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Murder: ऑटो चालक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान
Mon, 27 Apr 2026 10:19 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में 25 अप्रैल को ऑटो चालक की 6 से 7 लड़कों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल ऑटो चालक की रविवार शाम उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ऑटो चालक गोदाम से सामान लेने के लिए गया था। परिजनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
चरण सिंह निवासी मुखिया गेट लोनी ने बताया कि उनका बेटा सोनू 32 ऑटो चलाता था। कंचन पार्क कॉलोनी स्थित गोदाम से सामान ले जाना था। सोनू को सामान लेने के लिए बुलाया था। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने सोनू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लाठी-डंडों से घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एसीपी लोन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन