Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto drivers troubled by CNG shortages and delays in cylinder testing

Delhi NCR News: सीएनजी की किल्लत और सिलिंडर टेस्टिंग में देरी से परेशान ऑटो चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
- हरियाणा ऑटो चालक संघ की मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर हुई बैठक
विज्ञापन

- ऑटो चालकों को टेस्टिंग के लिए दो से तीन महीने करना पड़ रहा इंतजार
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में सीएनजी की अपर्याप्त उपलब्धता और सिलिंडर टेस्टिंग में देरी से ऑटो चालक परेशान हैं। दिवाली से पहले उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। इन मुद्दों पर रविवार को हरियाणा ऑटो चालक संघ ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बैठक की।



बैठक में शहर के 17 ऑटो स्टैंडों के प्रधानों ने अपनी समस्याएं रखीं। संघ के अध्यक्ष महीपाल ने इसकी अध्यक्षता की। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। ऑटो चालकों ने सीएनजी पंपों पर गैस की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सिलिंडर टेस्टिंग में कथित अनियमितताओं और धांधली रोकने की मांग की। चालकों का कहना था कि सीमित सेंटरों के कारण उन्हें दो से तीन महीने इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन




विधायक से मुलाकात की तैयारी

योगेश शर्मा ने कहा कि सीएनजी की परेशानी से ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट है। उन्होंने बताया कि यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विधायक मुकेश शर्मा से मिलेगा। वे सीएनजी और सिलिंडर टेस्टिंग से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed