{"_id":"5b0978e04f1c1bf86e8b4b5a","slug":"auto-driver-gang-raped-pregnant-woman-with-his-fellows","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर गर्भवती महिला से ये क्या कर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर गर्भवती महिला से ये क्या कर डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मानेसर
Updated Sat, 26 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Rape, Gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानेसर में अस्पताल से घर जाने के लिए ऑटो में बैठी गर्भवती महिला को चालक ने दो साथियों के संग मिलकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोपी महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची। इसकी शिकायत शुक्रवार देर शाम पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला थाना पुलिस मानेसर को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ढाई महीने की गर्भवती है और मानेसर क्षेत्र में रहती है। महिला एक निजी कंपनी में कार्य करती है। 21 मई को काम के दौरान उसे कंपनी में चक्कर आ गए थे। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला की तबीयत खराब होने की सूचना उसके पति को दे दी गई थी, जिसके बाद वह साइकिल पर अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
शाम को अस्पताल से छुट्टी दिलाने के बाद महिला का पति ने उसे ऑटो में बैठा दिया और वह स्वयं साइकिल पर घर जाने लगा। ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य युवक मौजूद थे जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। ऑटो में बैठते ही दोनों युवकों ने उसे काबू कर जबरदस्ती नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जब उसे होश आया तो वह सुनसान जगह पर अकेली पड़ी हुई थी। यहां से वह किसी तरह घर पहुंची और इसकी सूचना परिजनों को को दी। शुक्रवार को उसने महिला थाना मानेसर पहुंचकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने इतना ही बताया है कि वह पीले रंग के ऑटो में बैठी थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।