फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto ambulances will save the lives of injured

घायलों की जान बचाएगी आटो एंबुलेंस

Sat, 04 Oct 2014 12:43 AM IST
डीपी आर्य/ अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 04 Oct 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
Auto ambulances will save the lives of injured

रोड एक्सीडेंट के घायलों को त्वरित उपचार दिलाने के लिए परिवहन विभाग आटो एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा। इस सेवा की शुरुआत एनसीआर आटो से की जाएगी। आटो चालकों को फर्स्ट ऐड का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


रोड एक्सीडेंट में होने वाली जनहानि को कम करने के प्रयास प्रत्येक स्तर पर किए जा रहे हैं। लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए जहां सड़क सुरक्षा एक्ट आ रहा है, वहीं पर हाइवे के किनारे ट्रामा सेंटर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि छोटे मार्गों पर होने वाले हादसों में लोगों को सहायता मिलने में ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में आटो एंबुलेंस प्रभावी साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग सभी आटो चालकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देगा। एक्सीडेंट के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इनको संबंधित रूट के अस्पतालों के नंबर दिए जाएंगे।


सभी आटो में फर्स्ट ऐड बाक्स अनिवार्य होगा। चुनिंदा आटो को एंबुलेंस का रूप दिया जाएगा। ये आटो सामान्य सवारी वाहन होंगे, लेकिन इनमें ऑक्सीजन सिलेंडर सहित आवश्यक उपकरण लगे रहेंगे। घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाना इनकी प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed