{"_id":"6548290944efd03bcc0aae54","slug":"atul-maheshwari-scholarship-2023-more-than-29-thousand-students-appeared-in-the-exam-in-second-phase-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2023 : दूसरे चरण में 38 शहरों के 29 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2023 : दूसरे चरण में 38 शहरों के 29 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Mon, 06 Nov 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:16 AM IST
सार
9वीं से 12वीं कक्षा के 29 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
बरेली में परीक्षा देते छात्र...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2023 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 38 शहरों के 45 केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 29 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार परीक्षार्थियों की उपस्थिति में भी काफी बढ़ोतरी रही। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, फैजाबाद, रोबर्ट्सगंज में विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा दो पालियों में कराई गई। विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से दी। इस बार प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजे गए थे। उल्लेखनीय है इससे पहले 29 अक्तूबर, को पहले चरण की परीक्षा 37 शहरों के 37 केंद्रों पर हुई थी, जिनमें 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हम किसी से कम नहीं
लखनऊ, बांदा और गोरखपुर में दृष्टिहीन विद्यार्थियों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। गोरखपुर केंद्र पर शामिल होने के बाद दृष्टिहीन उमेश चंद ने कहा, परीक्षा तो अच्छी हुई है। हम हमेशा इस परीक्षा का इंतजार करते हैं। हम लोगों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने का मौका दिया गया, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
गोरखपुर (दो पालियों में), मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, फरीदाबाद, वाराणसी, बलिया, रोबर्ट्सगंज (दो पालियों में), देवरिया, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, सिरमौर, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ (दो पालियों में), फैजाबाद (दो पालियों में), सुलतानपुर, गोंडा, अयोध्या, करनाल, कैथल, अंबाला, प्रयागराज (दो पालियों में), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, सोलन, बिलासपुर (हिमाचल)।