फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to sexual harassment with lady doctor in ghaziabad

यूपी: गर्भवती बताकर महिला डॉक्टर ने बचाई आबरू, बदमाशों ने एटीएम लेकर निकाले रुपये

Tue, 12 Mar 2019 04:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Mar 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
attempt to sexual harassment with lady doctor in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में बदमाशों ने ऑटो में बैठी महिला डॉक्टर को बंधक  बनाकर लूटपाट की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। डॉक्टर के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए और मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन


गर्भवती बताने पर महिला को छोड़ दिया। पीड़िता ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से उत्तराखंड के एक जिले की रहने वाली महिला निजी अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ है। वह कविनगर थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में रहती है। 
विज्ञापन


महिला वैशाली में प्रैक्टिस करती है। शनिवार रात डॉक्टर ने काला पत्थर के लिए ऑटो पकड़ा। यहां से दूसरे ऑटो में बैठीं। ऑटो में चालक समेत चार लोग थे। ऑटो चालक एनएच-24 पर न जाकर दूसरी साइड में जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो ऑटो में बैठे अन्य तीन युवकों ने मुंह और आंखों पर कपड़ा बांध दिया। हाथ-पैर भी बांध दिए। मोबाइल छीनकर सिम निकालकर फेंक दिया। 

एटीएम कार्ड छीन लिया और चाकू के बल पर पिन पूछकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। चिकित्सक को बंधक बनाकर ऑटो में लेकर घूमते रहे। 

बदमाशों ने अंधेरे में ऑटो को रोका और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने खुद को प्रेगनेंट बताया, जिसके बाद आरोपियों ने पिटाई की और उसे हाइवे पर छोड़कर चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed