{"_id":"5bd53b45bdec22342b7f9747","slug":"attempt-to-misbehave-with-nursery-student-at-school-bus-cctv-not-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश मामले में लापरवाही, एक्टिव नहीं मिला सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस में नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश मामले में लापरवाही, एक्टिव नहीं मिला सीसीटीवी
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 28 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 70 स्थित एक स्कूल की बस में नर्सरी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस अब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं स्कूल बस के निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस की जांच में यह पाया गया कि बस में सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन वह चालू हालत में (एक्टीवेट) नहीं थे।
विज्ञापन
वहीं स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से बस में महिला स्टाफ की तैनाती का दावा किया है। अब यह जांच का विषय है कि वारदात के वक्त महिला स्टाफ कहां थी। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान का कहना है कि बस में सीसीटीवी एक्टीवेट नहीं मिला है। आरोपी की पहचान हो गई है गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात का समय क्या था। इसके लिए पुलिस महिला काउंसलर की सहायता से पीड़ित बच्ची का बयान लेगी। बयान से ही ये स्पष्ट होगा कि वारदात के दौरान बस में कौन-कौन मौजूद था। फिलहाल पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा दिया है।
विज्ञापन
चार साल से स्कूल बस चला रहा था आरोपी
पुलिस ने अभी तक आरोपी बस चालक का नाम उजागर नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि नाम उजागर होने से उसे गिरफ्तार करने में देरी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और लगभग चार साल से स्कूल बस चला रहा है।