फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attackers who came to kill a criminal stabbed two women, one died.

Delhi Crime: बदमाश को मारने आए हमलावरों ने दो महिलाओं को मारे चाकू, एक की मौत... दूसरी का चल रहा है इलाज

Sat, 25 Oct 2025 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 03:54 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने 30 साल की निर्मला उर्फ बंगालन को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Attackers who came to kill a criminal stabbed two women, one died.
demo - फोटो : ANI

विस्तार

आदर्श नगर में बृहस्पतिवार रात हमलावरों ने दो महिलाओं पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने 30 साल की निर्मला उर्फ बंगालन को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी महिला फिरोजी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे आदर्श नगर थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान बीट स्टाफ को सब्जी मंडी ट्रांसपोर्ट पार्किंग क्षेत्र के पास एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली, उसके शरीर पर चाकू के घाव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पास ही एक अन्य महिला फिरोजी भी घायल अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने दोनों महिलाओं को बाबू जगजीवन राम लेकर गई। जहां एक महिला निर्मला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी का इलाज चल रहा है। वह बयान देने की हालत में नहीं थी। इनके पास से मिले पहचान पत्र के जरिये पता चला कि दोनों खजूरी खास इलाके की रहने वाली है। 

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के जरिये पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने हमले में शामिल एक नाबालिग समेत तीन हमलावरों को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उसे विक्की ने फिरोज पर हमला करने के लिए भेजा था। विक्की का आलम के साथ पुरानी रंजिश चल रही है।

फिरोज आलम के साथ काम करता है। आलम इलाके में वेश्यावृति से लेकर अन्य तरह के गलत काम करवाता है। बृहस्पतिवार रात वह फिरोज की तलाश में वहां पहुंचे थे। वहां फिरोज नहीं आया, लेकिन उनके साथ काम करने वाली दो महिला वहां पहुंची।


फिरोज के बारे में पूछने पर महिलाओं से उनकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर महिलाओं पर हमला कर भाग गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच जारी है और आरोपियों के दिए बयान की पुष्टि के लिए जांच करने के साथ साथ मुख्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed