{"_id":"5d3740c38ebc3e6d216fda7a","slug":"attack-on-prisoner-in-tis-hazari-court-complex-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीस हजारी कोर्ट परिसर में कैदी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने हमलावर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजारी कोर्ट परिसर में कैदी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने हमलावर को दबोचा
Tue, 23 Jul 2019 10:45 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की तिहाड़ जेल से पेशी के लिए तीस हजारी कोर्ट में लाए गए एक कैदी पर सोमवार को एक युवक ने कोर्ट परिसर में चाकू से हमला कर दिया। हमले में कैदी आशू उर्फ धर्मेंद्र (29) बुरी तरह जख्मी हो गया।
गंभीर रूप से घायल आशू को अरुणा आसफ अली अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोर्ट परिसर में ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को दबोचकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी प्रवीण कुमार (24) के रूप में हुई है।
उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आशू रणजीत नगर में हुई एक हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार को उसकी एक अन्य मामले में तीस हजारी कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन
जेल से उसे एएसआई सत्येंद्र, सिपाही इंद्रजीत और धर्मेंद्र कोर्ट लेकर पहुंचे थे। तीनों ने उसे 132 नंबर कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद पुलिसकर्मी आशु को कोर्ट के लॉकअप में लेकर जा रहे थे।

जैसे ही आशू कमरे से निकलकर गैलरी में पहुंचा, वहां कोर्ट नंबर-131 के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे प्रवीण ने आशू के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी आशू का बचाव नही कर सके। लेकिन फौरन आशू का बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने आरोपी प्रवीण को दबोच लिया। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है।