फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi submitted supplementary report to CM Kejriwal

बामनोली भूमि अधिग्रहण: आतिशी ने सीएम केजरीवाल को सौंपी पूरक रिपोर्ट, उपराज्यपाल ने विचार करने से किया था मना

Wed, 22 Nov 2023 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Nov 2023 12:37 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बामनोली भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्य सचिव नरेश कुमार की प्रथम दृष्टया मिलीभगत का आरोप लगाने वाली सतर्कता मंत्री आतिशी की रिपोर्ट पर विचार करने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
Atishi submitted supplementary report to CM Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतर्कता मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार व बेटे पर द्वारका एक्सप्रेसवे के कथित जमीन मुआवजा मामले में उनकी भूमिका पर मुख्यमंत्री को पूरक रिपोर्ट सौंपी है। 14 नवंबर को प्रारंभिक रिपोर्ट पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से उठाई गई आपत्ति के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को रिपोर्ट में अतिरिक्त तथ्यों और जानकारी को शामिल करने के निर्देश दिए थे, जिसे इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर आतिशी ने उपराज्यपाल से इस मामले पर फिर से विचार करते हुए जांच को ईडी और सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है। मामले में शामिल डीएम के अलावा डिविजनल कमिश्नर और मुख्य सचिव के साथ बेटे और उससे जुड़े व्यवसाय सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट पर उपराज्यपाल ने कहा है कि मुख्य सचिव ने जिला मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके जवाब में सतर्कता मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य सचिव और डिविजनल कमिश्नर ने मामले को दबाने के लिए महज खानापूर्ति की है। 
विज्ञापन


आतिशी के मुताबिक, उपराज्यपाल ने स्पष्ट कहा है कि मुख्य सचिव के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट में सामने आए आवश्यक तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। पहले की जांच रिपोर्ट में मुख्य सचिव और भू-स्वामियों के बीच संबंधों के बारे में साफ पता चलता है, जो उपराज्यपाल की आपत्ति को गलत ठहराते हैं। आतिशी के मुताबिक, यह हैरान करने वाली बात है कि उपराज्यपाल ने अपने नोट में सतर्कता निदेशालय द्वारा जांच में सामने आए सभी तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। आतिशी ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव का बेटा इस समूह की कई कंपनियों में निदेशक है। इन कंपनियों में उनके कई सह-निदेशक इस समूह की अन्य कंपनियों में भी प्रमुख कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज निवास के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि यह पूरी तरह से मंत्री की पूर्व धारणाओं और अनुमानों पर आधारित है। सरकार द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंपे जाने पर एक फाइल नोटिंग में सक्सेना ने कहा है कि रिपोर्ट चल रही जांच को सुविधाजनक बनाने के बजाय उसमें बाधा डाल सकती है। उपराज्यपाल ने कहा कि मुझे शिकायतों पर प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो सतर्कता मंत्री द्वारा प्रस्तुत की गई है और मुख्यमंत्री द्वारा समर्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed