{"_id":"670422d1873bba942c03855c","slug":"atishi-shifted-to-chief-minister-s-residence-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुईं आतिशी... फ्लैग स्टाफ रोड होगा नया पता; कर्मचारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुईं आतिशी... फ्लैग स्टाफ रोड होगा नया पता; कर्मचारियों के साथ की बैठक
Mon, 07 Oct 2024 11:35 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:35 PM IST
सार
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूूसरे नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था। वह आप सांसद के आवास में पांच फिरोशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आतिशी
- फोटो : X/AAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को सिविल लाइंस स्थिति फ्लैग स्टाफ रोड पर बंगला नंबर छह में शिफ्ट हो गईं। मुख्यमंत्री आवास पर आने के बाद सोमवार को उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूूसरे नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था। वह आप सांसद के आवास में पांच फिरोशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने नए बंगले में शिफ्ट होने के बाद सोमवार को दोपहर में एक परिचयात्मक बैठक में सीएम आवास के कर्मचारियों से बातचीत की। इससे पहले उनके निजी सामान और अन्य सामान को एक छोटे मालवाहक वाहन में उनके नए घर में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने छह अक्टूबर को जारी पीडब्ल्यूडी के एक कथित पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वास्तव में अपना बंगला खाली नहीं किया है। उनका अधिकांश सामान अभी भी उसी घर में है। केजरीवाल के पास अभी भी यह बंगला है और इसकी चाबियां भी उनके पास हैं।
विज्ञापन