फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atali on the path of peace, will return back to the village minority.

शांति की राह पर अटाली, वापस गांव लौटेगा अल्पसंख्यक समुदाय

Sun, 15 Nov 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
Atali on the path of peace, will return back to the village minority.

सांप्रदायिक दंगे की आग में झुलसा अटाली शांति की राह पर लौटने लगा है। अगले कुछ दिनों में गांव छोड़ चुके अल्पसंख्यक परिवार दोबारा गांव लौट सकते हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों सेक्टर-6 स्थित ईदगाह में हुई बैठक में सभी अल्पसंख्यक परिवारों में इस निर्णय पर सहमति बन गई है। ज्ञात हो कि धार्मिक स्थल के निर्माण के विरोध में 25 मई को गांव के बहुसंख्यक व अल्पसंख्यक समुदाय आमने-सामने हो गए थे।
विज्ञापन


भारी पथराव के बाद बहुसंख्यकों ने अल्पसंख्यकों के 19 घरों में आगजनी व तोड़फोड की। जिससे डरकर अल्पसंख्यकों ने थाना शहर स्थित राहत शिविर में शरण ली थी।

प्रशासन के हस्तक्षेप व बहुसंख्यकों के मान-मनौव्वल के बाद अल्पसंख्यक तीन जून को दोबारा गांव लौट आए। लेकिन एक जुलाई को अल्पसंख्यकों द्वारा किए गए पत्थरबाजी से मामला दोबारा भड़क गया और अल्पसंख्यकों ने गांव छोड़ सुरक्षित जगहों पर शरण ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों समुदायों के बीच सुलझा विवाद

Atali on the path of peace, will return back to the village minority.

विवाद का सुलझाने के लिए शांति कमेटी बनी। जिसके कई बार प्रयास करने के बाद दोनों समुदाय साथ बैठने पर राजी हुए। बीच का फार्मूला निकलने के बाद पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहरलाल की मध्यस्ता में दोनों समुदाय ने दोबारा से गांव में शांति व सौहार्द से गांव में रहने पर रजामंदी दिखाई।

इसलिए दिवाली के मौके पर अल्पसंख्यकों ने सेक्टर छह ईदगाह में बैठक कर साफ कर दिया कि गांव में जाकर ही गुजारा होगा। मुख्यमंत्री के सामने रखे फार्मूले पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिसके बाद सभी परिवारों ने गांव लौटने का निर्णय लिया। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक सभी परिवार गांव लौट आएंगे। अल्पसंख्यक शाबिर अली का कहना है कि बैठक में हाजी शाकिर, सुलेमान, इशांक नंबरदार, फखरूद्दीन सहित करीब 300 लोग मौजूद थे। गांव जाने पर रजामंदी बन चुकी है। पुलिस आयुक्त को सूचना देकर सभी परिवार जल्द ही गांव जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed