फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly Elections 2025:  elections announced in Delhi, all three parties claimed victory.

Assembly Election 2025 : दिल्ली में चुनाव का एलान होते ही तीनों पार्टियों ने किया जीत का दावा, बताया अपना आधार

Wed, 08 Jan 2025 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:53 AM IST
सार

दिल्ली में इस बार कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की स्थितियां बनती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Assembly Elections 2025:  elections announced in Delhi, all three parties claimed victory.
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान तिथि की घोषणा के बाद दिल्ली जीतने का तीनों प्रमुख पार्टियों ने दावा किया है। दिल्ली में इस बार कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की स्थितियां बनती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


हम जरूर जीतेंगे.... केजरीवाल
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव काम और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। जनता का विश्वास हमारे साथ है, हम जरूर जीतेंगे। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आप के जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने की अपील की है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोग एक बार फिर मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा के लिए केजरीवाल को चुनेंगे, जबकि प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्लीवाले मिलकर फिर से काम करने वाली अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाएंगे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे मन में सिर्फ एक ही डर था कि कहीं भाजपा डरकर चुनाव को टाल न दें। हमारे बीच में यही बात थी कि भाजपा का जनता के बीच में कोई नेरेटिव नहीं है, कोई प्रोग्रेसिव बात नहीं है, उनकी चुनाव की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। ब्यूरो

आपदा सरकार भगाएगी दिल्ली : सचदेवा
मतदान तिथि की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस दिन का हर दिल्लीवालों को इंतजार था, आखिरकार चुनाव आयोग ने उसे घोषित कर दिया। मतदाता एक नई बेहतर और खूबसूरत दिल्ली बनाने वाले विजन को वोट करेंगे। 8 फरवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कमल का फूल खिलेगा और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। जो लोग झूठ का गुब्बारा फुला रहे थे और चुनाव अधिकारियों को धमका कर राजनीतिक दबाव बना रहे थे, आज उन सब के मुंह पर ताला लगा दिया गया है।

दिल्ली की जनता भी ऐसी भ्रष्टाचारी और दिल्ली को लूटने वाली आपदा सरकार को सत्ता से भगाने के लिए संकल्पित है। पूरे चुनाव के लिए 13,033 बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता हैं और डोर टू डोर लोगों से संपर्क करना, वोटर लिस्ट की जांच करना और दिल्ली की जनता से केजरीवाल सरकार की 10 साल की नाकामी से अवगत कराने का काम कर रहे हैं। जनता की जो आवाज आ रही है वह परिवर्तन की बदलाव की आवाज है। भाजपा सरकार की आवाज है, इसलिए दिल्ली से अब आपदा जा रही है और भाजपा आ रही है।

दिल्ली के लोग मौजूदा सरकार से ऊब गए हैं। हर मोर्चे पर नाकाम रही आपदा सरकार को इस बार बदलने का दिल्ली ने मन बना लिया है। नतीजे आने पर पूरा देश दिल्ली के बदलाव को देखेगा। चुनाव इस बार सप्ताह के बीच बुधवार को हैं। दिल्ली वाले इस दिन को सर्वश्रेष्ठ मतदान दिवस के रूप में बदलेंगे। इस बार रिकॉर्ड वोटिंग होगी और दिल्ली में ऐतिहासिक मतदान के साथ सत्ता परिवर्तन होगा। 

पांच फरवरी बदलाव की तारीख : देवेंद्र यादव
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा पर कहा कि पांच फरवरी ऐतिहासिक दिन होगा, जब दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कुशासन का अंत होगा। इस दिन दिल्ली के कूड़े के पहाड़, प्रदूषित यमुना और अपराधों से मुक्त होने का संकल्प पूरा किया जाएगा। कांग्रेस के सत्ता में आते ही महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने की प्यारी दीदी योजना लागू होगी और गरीब परिवारों के लिए शीशमहल खोला जाएगा।

8 फरवरी को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दिल्ली की जनता को वह भरोसा और सेवा मिलेगी, जो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में थी। 11 वर्षों में आप व भाजपा ने आरोप-प्रत्यारोप के अलावा कुछ नहीं किया और जनता इनसे छुटकारा चाहती है। वहीं, प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि पांच फरवरी बदलाव और जनता के हक का दिन होगा। भाजपा-आप की जुगलबंदी ने दिल्ली को गंदगी, भ्रष्टाचार और कुशासन का शिकार बना दिया है। वह जनता की परेशानियों को खत्म करने की बात करने की जगह हर विषय पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटे हैं।


केजरीवाल ने पंजाब में तीन वर्षों की सरकार के बावजूद महिलाओं को 1000 रुपये नहीं दिए और भाजपा के 15 लाख देने के वादे भी महज जुमला साबित हुए। कांग्रेस दिल्ली को भ्रष्टाचार, प्रदूषण और गंदगी से मुक्त करके नागरिकों की जरूरतें पूरी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed