{"_id":"bbc19f8ad69d84ba67a7d8448d02c6d6","slug":"ask-brother-address-and-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से पूछा भाई का पता और करने लगे फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से पूछा भाई का पता और करने लगे फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Apr 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने शनिवार को एक घर के बाहर गोलियां चला दीं। वारदात के समय आरोपियों ने घर में मौजूद एक किशोरी से उसके भाई का पता पूछा।
विज्ञापन
बाद में भाई को जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र अपने परिवार के साथ रानी गार्डन, गीता कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार शाम देवेंद्र और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। घर में 16 साल की बेटी शिल्पा मौजूद थी।
विज्ञापन
इस बीच बाइक सवार दो बदमाश घर के बाहर आकर रुके। दरवाजे पर शिल्पा खड़ी थी। दोनों युवकों ने शिल्पा से उसके भाई का पता पूछा। बातचीत के दौरान बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने अचानक पिस्टल निकालकर तीन राउंड हवाई फायर किए। बाद में बदमाशों ने शिल्पा से उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
कुछ देर बाद जब देवेद्र घर पहुंचा तो शिल्पा ने उसे सारी बात बताई। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। घर वालों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।