{"_id":"b46bb67f64d4c7107a7f52c0acb085a2","slug":"asi-arrested-for-taking-bribe-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते एएसआई रंगेहाथ धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते एएसआई रंगेहाथ धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में मारपीट के मामले का निपटारा करवाने के नाम पर सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
23 मार्च को सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में कुछ युवकों में मारपीट हो गई थी। इसमें ऑटो चालक सुधीर के भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मामले की जांच सेक्टर 56 चौकी में तैनात एएसआई प्रेमदत्त को सौंपी गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया।
विज्ञापन
एएसआई प्रेमदत्त ने सुलह मानने से इनकार कर दिया और मामला खत्म करने के दस हजार रुपये मांगे। बात सात हजार रुपये पर तय हुई। सुधीर ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी थी। सोमवार शाम साढ़े सात बजे सुधीर सात हजार रुपये लेकर सेक्टर 55 थाने के पास पहुंचा।
विज्ञापन
यहां एएसआई प्रेमदत्त ने आकर उससे सात हजार रुपये ले लिए। पास ही खड़े विजिलेंस के एएसआई दलबीर सिंह और साथियों ने प्रेमदत्त को पकड़ लिया। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद मंगलवार को प्रेमदत्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।