{"_id":"66fcd0077b8f551d2c0388db","slug":"arvind-kejriwal-will-stay-in-new-delhi-assembly-with-his-family-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां रहेंगे केजरीवाल?: पूर्व मुख्यमंत्री के लिए घर किया गया फाइनल, परिवार के साथ अब यहां रहेंगे AAP प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां रहेंगे केजरीवाल?: पूर्व मुख्यमंत्री के लिए घर किया गया फाइनल, परिवार के साथ अब यहां रहेंगे AAP प्रमुख
Wed, 02 Oct 2024 10:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:16 AM IST
सार
हाल ही में जंतर मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं जैसे ही नवरात्र आएंगे मैं घर छोड़ दूंगा। कुछ दिन में मैं मुख्यमंत्री आवास खाली कर दूंगा। केजरीवाल के लिए नए घर की तलाश खत्म हो गई है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
विस्तार
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए नए घर की तलाश खत्म हो गई है। वह एक-दो दिन में सीएम आवास खाली कर देंगे। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के लिए घर फाइनल कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे।
विज्ञापन
'मैं जल्द सीएम आवास खाली कर दूंगा'
हाल ही में जंतर मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं जैसे ही नवरात्र आएंगे मैं घर छोड़ दूंगा। कुछ दिन में मैं मुख्यमंत्री आवास खाली कर दूंगा, आज दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है। मैंने दस साल में केवल आपका आशीर्वाद कमाया है। सीएम बनने के 10 साल बाद भी दिल्ली में उनका अपना एक भी घर नहीं है।
विज्ञापन
17 सितंबर को दिया था सीएम पद से इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि वे तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है। दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।
विज्ञापन