फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal tweets after watching gabbar is back

केजरीवाल ने देखी फिल्म, ट्वीट कर कहा- इसे जरूर देखें

Sun, 10 May 2015 02:48 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal tweets after watching gabbar is back

अरविंद केजरीवाल फिल्मों के शौकीन है यह पहली बार पता चला जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के अगले दिन वह कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आशीष खेतान और पत्रकार से नेता बने आशुतोष के साथ अक्षय कुमार की फिल्म बेबी देखने गए थे।

विज्ञापन


नतीजे आने के बाद दिल्ली में एक बार फिर से केजरीवाल की सरकार बनी और उसके बाद अचानक ही अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ गई। सीएम बनने के तुरंत बाद ही वह अपने इलाज के लिए नेचरोपैथी सेंटर चले गए।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में चल रही तकरार के बाद से पार्टी की काफी किरकिरी हुई है। इस दौरान केजरीवाल ने आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया तक पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि मीडिया में कुछ लोगों ने उनकी पार्टी को खत्म करने की सुपारी ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़वाहट के लंबे दौर में ही एक ऐसी महिला भी सामने आई जिसने पार्टी के बड़े नेता और कवि कुमार विश्वास पर कुछ आपत्तिजनक और गंभीर आरोप लगा दिए।

कहीं अक्षय कुमार तो नहीं केजरीवाल के पसंदीदा?

Arvind kejriwal tweets after watching gabbar is back

इस पूरी खींचतान के बीच अरविंद केजरीवाल संयत बने रहे और उन्होंने इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया। हालांकि इस दौरान उनके एक मंत्री पर फर्जी ‌डिग्री लेने तक के ‌आरोप लगे।

इन सबके बीच अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक ऐसा ट्वीट किया जो इस पूरी बहस को एक फिल्‍म की पसंदगी की तरफ मोड़ देने वाला है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने आज अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक देखी।

अरविंद ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी इस फिल्म को देखने की सलाह दी। बता दें कि पिछली बार भी उन्होंने अक्षय कुमार की ही फिल्म देखी थी जो उन्हें बहुत पसंद आई थी।

इसे महज इत्तेफाक कहा जाए या संयोग कि अरविंद केजरीवाल जब भी सिनेमा देखने जाते हैं उन्हें पर्दे पर अक्षय कुमार की ही फिल्म देखने को मिलती है। कहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पसंदीदा स्टार अक्षय कुमार तो नहीं?



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed