फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that BJP wants to win the elections by cutting people's votes

Arvind Kejriwal: 'हरियाणा-महाराष्ट्र वाले हथकंडे दिल्ली में नहीं चलने देंगे', भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल

Sun, 29 Dec 2024 12:33 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है, चाहे बेईमानी से ही क्यों न हो। दिल्ली में भाजपा के पास ना ही उम्मीदवार हैं और ना ही मुख्यमंत्री का चेहरा है। अब भाजपा बेईमानी करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, वो वोट कटवाने की साजिश रच रही है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that BJP wants to win the elections by cutting people's votes
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है, चाहे बेईमानी से ही क्यों न हो। लेकिन, दिल्ली की जनता ऐसा नहीं होने देगी। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने जो हथकंडे अपनाए थे। हम उन्हें उस हथकंडे का इस्तेमाल करके यहां जीतने नहीं देंगे।

विज्ञापन

वोट कटवाने की साजिश रच रही भाजपा: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी हार मानकर, बेईमानी पर उतर आई है। दिल्ली में भाजपा के पास ना ही उम्मीदवार हैं और ना ही मुख्यमंत्री का चेहरा है। अब भाजपा बेईमानी करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, वो वोट कटवाने की साजिश रच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के पूर्वी सीएम ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा की वोट कटवाने की गंदी साजिश हुई पकड़ी गई है। 15 दिनों में भाजपा ने हजारों वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी है।  मतदाताओं के वोट कटवाकर भाजपा लोगों से उनके देश के नागरिक होने का अधिकार छीन रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी को केजरीवाल का पत्र
अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा। पत्र में लिखा है, 'मैं आपको तत्काल यह बताने के लिए लिख रहा हूँ कि पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed