फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal's march to PM's residence today to protest against E-20 petrol

ई20 के विरोध में 'आप': पुलिस ने मार्च को रोका, 2 लाख से ज्यादा पिटीशन लेकर पीएम आवास जा रहे थे केजरीवाल

Tue, 04 Aug 2026 01:23 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 04 Aug 2026 01:23 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर को अरविंद केजरीवाल अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले। रास्ते में केजरीवाल के मार्च को दिल्ली पुलिस ने फिरोज शाह रोड पर रोक लिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal's march to PM's residence today to protest against E-20 petrol
केजरीवाल के मार्च को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करने का एलान किा है। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध में पार्टी मुख्यालय से दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ निकल चुके हैं और केजरीवाल पीएम को 2.33 लाख लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका सौंपने निकले। हालांकि, दिल्ली पुलिस से मार्च की इजाजत नहीं मिली। जिसके चलते फिरोजशाह रोड पर पुलिस ने मार्च को रोक दिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए।  पुलिस की ओर से सभी शिकायतों को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मार्च और धरना समाप्त कर दिया। करीब सवा घंटे तक चला हाई वोल्टेज हंगामा 1:15 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस ने फिरोजशाह रोड से प्रधानमंत्री आवास तक जाने का रास्ता बैरिकेडिंग लगाकर रोक कर दिया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
'हमारे साथ 100 ऐसे लोग हैं जिनकी गाड़ियां ई20 ने खराब कर दीं'
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीएम आवास तक मार्च के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज हम दो लाख से ज्यादा याचिका लेकर प्रधानमंत्री आवास जा रहे हैं, उनसे निवेदन करने कि वो ऐसा न करें। हमारे साथ 100 ऐसे लोग हैं जिनकी गाड़ियां ई20 ने खराब कर दीं। उम्मीद है प्रधानमंत्री जी जनता की आवाज जरूर सुनेंगे।


मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें बुलाएंगे: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मार्च के दौरान कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्हें अमेरिका से इथेनॉल खरीदना बंद करना चाहिए और हमारे देश पर E20 थोपना बंद करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें बुलाएंगे। हमने प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। संघर्ष जारी रहेगा।'

ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान: केजरीवाल
दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आप ने दिल्ली में पीएम आवास पर पैदल यात्रा का बिगुल बजाया है। आप मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और गाड़ियां खराब हो रही हैं। आरोप है कि सरकार बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप रही है।

टाउनहॉल में जनता के समर्थन
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि शनिवार को ई-20 के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में हॉल के अंदर-बाहर भारी भीड़ थी और करीब 7 लाख लोग इसे ऑनलाइन देख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर या पीड़ित व्यक्ति आवाज उठाता है तो उसे ट्रोल करके और एफआईआर दर्ज कर धमकाया जाता है।

लोगों को जागरूक करने के लिए पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की
केजरीवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की गई थी। अभियान के अंतर्गत मात्र कुछ दिनों में 2,33,238 लोगों ने हस्ताक्षर किए। एक माह पहले पीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा था, लेकिन जवाब नहीं आया। मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से वह और उनके पार्टी कार्यकर्ता पीएम को उनके आवास पर यह शिकायत सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री उनसे मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed