केजरीवाल की समीक्षा बैठक : बेड बढ़ाने का कर रहे इंतजाम, लोगों से तीन बातों का ध्यान रखने को कहा
दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर से बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए उसे लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक ली, जिसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में बेड बढ़ाने के कदम उठा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये अपील की
1- सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
2- बेवजह अस्पताल न जाएं।
3- अगर आप पात्र हैं तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से तीन अपील की है।
Held review meeting. We r taking several steps to increase beds in both pvt and govt sectors. Urge everyone to cooperate.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 12, 2021
1. Pl pl follow covid protocols
2. Don’t rush to hospital unless necessary
3. Go n vaccinate if u r eligible
वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को एक बार फिर यहां के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। जैन ने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर ही वे अपने घरों से बाहर निकलें और हर वक्त मास्क पहने रहें।
संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बेड की आवश्यकताओं के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर हम चिकित्सा ढांचे को चाक-चौबंद कर रहे हैं, पिछले एक सप्ताह में 5,000 बेड की व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 10,774 नए मामले आए जो राजधानी में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक मामला है।
मंत्री ने कहा कि मामलों में तेज वृद्धि को देखते हुए केंद्र को एक बार फिर दिल्ली के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। दिल्ली के अस्पतालों में अब तक करीब 1,090 बेड हैं जो संक्रमण की पिछली लहर के दौरान 4,000 से अधिक थे। इसलिए हमने उसी स्तर पर अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है।
वेंटीलेटर की आवश्यकताओं के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि अस्पतालों में करीब 50 प्रतिशत बेड अब भी उपलब्ध हैं, वेंटिलेटर बेड पर मरीज हो सकते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
यह भी पढ़ें : कोरोना : दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज पॉजिटिव, बार एसोसिएशन का दफ्तर 20 अप्रैल तक बंद
यह भी पढ़ें : नाइट कर्फ्यू : दिल्ली में ई-पास से मीडियाकर्मियों को छूट, आईडी दिखाकर कर सकेंगे आवागमन