{"_id":"606f54418ebc3e8d0334622c","slug":"delhi-news-checking-intensified-after-night-curfew-in-noida-and-ghaziabad-relaxation-for-media-from-e-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू : दिल्ली में ई-पास से मीडियाकर्मियों को छूट, आईडी दिखाकर कर सकेंगे आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू : दिल्ली में ई-पास से मीडियाकर्मियों को छूट, आईडी दिखाकर कर सकेंगे आवागमन
Fri, 09 Apr 2021 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
चिल्ला बॉर्डर पर तेज हुआ जांच-पड़ताल का सिलसिला...
- फोटो : ani
दिल्ली में लागू नाइट कर्फ्यू के बीच दिल्ली सरकार ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों को ई-पास की अनिवार्यता से बाहर कर दिया है। इन्हें केवल अपना आई कार्ड दिखाना होगा। इसके आधार पर मीडिया से जुड़े लोगों की रात में बेरोकटोक आवाजाही हो सकेगी।
विज्ञापन
इस बीच आज से नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है। इस वजह से दिल्ली-नोएडा और दिल्ली गाजियाबाद के बीच आवाजाही करने वालों की रात में जांच-पड़ताल की जा रही है। चूंकि नोएडा और गाजियाबाद में आज से नाइट कर्फ्यू लागू हुआ है इसलिए चुंगी-नाकों और राज्य तथा जिलों की सीमाओं पर रात में जांच में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
जहां तक आवाजाही का सवाल है तो दिल्ली सरकार की ओर से इससे पहले मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया था कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को भी रात दस बजे के बाद सड़कों पर निकलने के लिए ई-पास लेना होगा। इससे नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को खासी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
देर रात सड़क पर निकलने पर हर चौराहे पर पुलिस की लंबी पूछताछ के बीच से गुजरना पड़ता था। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती थी, जिनकी आवाजाही नोएडा व दिल्ली के बीच रहती है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से रात में आवाजाही करने वाले मीडियाकर्मियों को राहत मिलेगी।
इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार ने आदेश में संशोधन कर दिया है। मीडियाकर्मी अपने संस्थान का आईकार्ड दिखाकर आवागमन कर सकेंगे। उधर, बीते दो दिनों में दिल्ली सरकार को ई-पास के करीब 1.19 लाख आवेदन मिले हैं। इनमें से अलग-अलग वजहों से करीब 87,000 को रिजेक्ट कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर आवेदन या तो छूट के दायरे में नहीं आते थे या उन्होंने फार्म भरने में गलती की थी। जबकि सही पाए जाने पर 12,068 ई-पास जारी कर दिए हैं।