{"_id":"6073f5028ebc3ed91322364f","slug":"delhi-high-court-several-judges-tested-corona-positive-after-supreme-court-50-percent-staff-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज पॉजिटिव, बार एसोसिएशन का दफ्तर 20 अप्रैल तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज पॉजिटिव, बार एसोसिएशन का दफ्तर 20 अप्रैल तक बंद
Mon, 12 Apr 2021 11:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:51 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। तीनों अब अपने घरों में आईसोलेट हो गए है। बताया जाता है कि दो अन्य में भी संदिग्ध लक्ष्ण पाए गए है।
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। तीनों अब अपने घरों में आईसोलेट हो गए है। बताया जाता है कि दो अन्य में भी संदिग्ध लक्ष्ण पाए गए है। उधर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी अपना कार्यालय 20 अप्रैल तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों जजों को पिछले दिनों हल्का बुखार आया था और इसी के तहत उन्होंने टैस्ट करवाया था। तीन जजों को कल उनकी टेस्ट रिपोर्ट मिली जिसमें उन्हें पोजिटिव बताया गया। इसी कारण तीनों जज सोमवार को अदालत में नहीं आए। सूत्रों ने बताया कि दो अन्य जजों ने भी बुखार आने पर अपना टैस्ट करवाया है फिलहाल नहीं रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बाद फिजिकल सुनवाई बंद कर 24 अप्रैल तक विडियों कांफ्रेंसिंग सिस्टम से ही सुनवाई करने का निर्णय लिया था। उधर दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 20 अप्रैल तक अपना कार्यालय बद कर दिया है। एसोसिएशन के सचिव अभिजात ने कहा कि यह निर्णय मात्र बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया है। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि कुछ वकील कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी कर्मचारी संक्रमित
अब कोरोना का प्रकोप देश की सर्वोच्च अदालत में भी दिखाई दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद फैसला किया गया है कि सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट को सैनिटाइज किया जा रहा है।