फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal review meeting urge people to cooperate vaccinate increasing bed taking all steps to fight corona

केजरीवाल की समीक्षा बैठक : बेड बढ़ाने का कर रहे इंतजाम, लोगों से तीन बातों का ध्यान रखने को कहा

Mon, 12 Apr 2021 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Apr 2021 02:19 PM IST
सार

दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर से बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए उसे लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक ली, जिसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में बेड बढ़ाने के कदम उठा रही है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal review meeting urge people to cooperate vaccinate increasing bed taking all steps to fight corona
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर से बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए उसे लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक ली, जिसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में बेड बढ़ाने के कदम उठा रही है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वो हमारा सहयोग करें।
विज्ञापन


ये अपील की
1- सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
2- बेवजह अस्पताल न जाएं।
3- अगर आप पात्र हैं तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से तीन अपील की है।
 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को एक बार फिर यहां के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। जैन ने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर ही वे अपने घरों से बाहर निकलें और हर वक्त मास्क पहने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बेड की आवश्यकताओं के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर हम चिकित्सा ढांचे को चाक-चौबंद कर रहे हैं, पिछले एक सप्ताह में 5,000 बेड की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 10,774 नए मामले आए जो राजधानी में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक मामला है।


मंत्री ने कहा कि मामलों में तेज वृद्धि को देखते हुए केंद्र को एक बार फिर दिल्ली के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। दिल्ली के अस्पतालों में अब तक करीब 1,090 बेड हैं जो संक्रमण की पिछली लहर के दौरान 4,000 से अधिक थे। इसलिए हमने उसी स्तर पर अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है।

वेंटीलेटर की आवश्यकताओं के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा कि अस्पतालों में करीब 50 प्रतिशत बेड अब भी उपलब्ध हैं, वेंटिलेटर बेड पर मरीज हो सकते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना : दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज पॉजिटिव, बार एसोसिएशन का दफ्तर 20 अप्रैल तक बंद

यह भी पढ़ें :  नाइट कर्फ्यू : दिल्ली में ई-पास से मीडियाकर्मियों को छूट, आईडी दिखाकर कर सकेंगे आवागमन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed