Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi will teach entrepreneurship skills using AI

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली सिखाएगा एआई से उद्यमिता का कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
- डिजाइन थिंकिंग और एआई पर सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू, परिसर में दो दिन का प्रशिक्षण भी मिलेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नवाचार आधारित उद्यमिता के लिए एआई के साथ डिजाइन थिंकिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम के पहले बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार https://ceppay.iitd.ac.in/programAdmission लिंक पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। संस्थान के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (सीईपी) की ओर से संचालित इस कार्यक्रम में डिजाइन थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआईऔर उद्यमिता की एक साथ जानकारी दी जाएगी।

यह कार्यक्रम कुल 80 घंटे का होगा। इसमें प्रतिभागियों को डिजाइन थिंकिंग और एआई के इस्तेमाल से नए विचार विकसित करने और उन्हें नवाचार आधारित व्यावसायिक समाधानों में बदलने की जानकारी दी जाएगी। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को आईआईटी दिल्ली के सीईपी की ओर से ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को तकनीक और रचनात्मक सोच के मेल से नए व्यावसायिक अवसर तलाशने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2027 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



.........
ललित कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed