फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal PC Kailash Gehlot resignation update

Delhi: 'BJP ने हार मानी, हमारे नेताओं को दिखाया जा रहा ED-CBI का डर', कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर बोले केजरीवाल

Sun, 17 Nov 2024 02:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्वांचल के लिए केजरीवाल ने काम किया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal PC Kailash Gehlot resignation update
केजरीवाल पीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्वांचल के लिए केजरीवाल ने काम किया है। 10 साल के दौरान सभी काम पूर्वांचल के लोग के लिए किए हैं। आप में दो बार के विधायक किराड़ी से अनिल झा शामिल हुए। कैलाश गहलोत के मामले पर केजरीवाल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन


दिल्ली के अंदर अगर पूर्वांचल के लिए अगर किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वे मात्र अरविंद केजरीवाल हैं। आज के दस साल पहले दिल्ली की कच्ची कॉलोनी की व्यवस्था जर्जरी होती थी। लेकिन 10 साल के अंदर आज वह पूरी तरह बदल चुके है। उनमें रहने वाले पूर्वांचली को पीने का पानी, बिजली शानदार काम किया है।
विज्ञापन

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वह व्यक्ति है। यूपी बिहार से जब कोई व्यक्ति दिल्ली में काम धंधे की तलाश से पढ़ाई करने के लिए जब दिल्ली में आता है तो कच्ची कॉलोनियों के अंदर रहता है। दिल्ली की जितने भी कच्ची कॉलोनी से वहां रहता है। आज से 10 साल पहले वह सारी कच्ची कॉलोनियां नर्क का दूसरा रूप होती थी। ना सड़के होती थी, लोग घुटने भर के कीचड़ में रहते थे। ना पीने के पानी की व्यवस्था होती थी। न सीवर की व्यवस्था होती थी, न लाइट होती थी।


केजरीवाल ने आगे कहा कि मात्र 10 साल के अंदर दिल्ली के वह सारे इलाके जहां पर पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जितनी भी कच्ची कॉलोनियां हैं। वहां पर आज शानदार सड़कें आपको मिलेंगे। पानी की पाइपलाइन आपको हर जगह मिलेगी। लोग अपने घरों के अंदर पानी अब ले रहे हैं। सीवर की लाइन पूरी दिल्ली के अंदर बढ़ा दिया। आज उसे तरह से जो कीचड़ में गंदे में पूरी तरह से पूर्वांचल के लोग रहते थे। दो बार किराड़ी से विधायक रहे और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिछले 25 सालों में मात्र एक व्यक्ति पूर्वांचल का व्यक्ति जो की अध्यक्ष रहा। दिल्ली यूनिवर्सिटी का वह अनिल झा आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं  जो भारतीय जनता पार्टी में थे। 

पीसी के दौरान उन्होंने कहा कि आज के लोगों के साथ दोनों पार्टियों ने केवल राजनीति करने के सिवा कोई काम नहीं किया। केवल और केवल राजनीति की। 2015 में जब मैं मुख्यमंत्री बना और जब मैं अफसर के पहले में गली-गली में बहुत घुमा दिल्ली के अंदर और जब कच्ची कॉलोनी में जाता था तो इतना-इतना पानी होता था। कोई पानी की निकासी नहीं थी। पीने का पानी नहीं था। सीवर का कोई सिस्टम नहीं था। कोई अस्पताल नहीं थे। कोई दवा कुछ नहीं था। कोई स्कूल नहीं थे कोई विकास नहीं था।

पीसी में केजरीवाल ने रखी ये बातें
-अच्छी शिक्षा नहीं मिलती, रोज़गार नहीं मिलता तो लोग दिल्ली आते हैं।
-डीडीए लोगों को घर देने में फेल हो गया। 
-पूर्वांचल के लोगों के साथ सिर्फ़ राजनीति हुई है।
-कच्ची कॉलोनी में कोई विकास नहीं था।
-मुख्यमंत्री बनने के बाद अफ़सरों से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां विकास नहीं हो सकता। लेकिन, हमने किया।
-1750 कच्ची कॉलोनी हैं दिल्ली में, 1650 कॉलोनी में विकास हुआ है।

अनिल झा की प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अनिल झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सबके के लिए काम किया है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य पर काम किया है। पूर्वांचल समेत दलित पिछड़ों के लिए अरविंद केजरीवाल ने जो कार्य किए उनके लिए आभारी हैं। दिल्ली की 16 अनॉथराइज्ड कॉलोनी के लिए काम किया। अगर कोई सामाजिक सुविधा देने का कार्य कर रहा है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। सामाजिक न्याय के नारे को बुलंद करने वाले शख्स अरविंद केजरीवाल है।

दिल्ली के पूर्वांचल के बड़े चेहरे
दो बार किराड़ी से विधायक रहें।
अनिल झा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed